Posts

Showing posts from April, 2023

लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने गजलर्स इलेविन को हराया

Image
लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने गजलर्स इलेविन को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः गिरिराज आईपीएल सीजन 3 के लीग मैच में लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने गजलर्स इलेविन को 28 रन से हरा दिया। लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गजलर्स इलेविन 17 ओवर में 175 रन पर आउट हो गई।  लीजेंडस क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल सिंह ने 64 गेंद पर 12 चौकों व 9 छक्कों की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली। कपिल मेहरा ने 47 रन का योगदान दिया। अंकुर नैन ने 3, डॉ बर्मन व अजीत मलिक ने 2-2 विकेट लिए। गजलर्स इलेविन की ओर से अंकुर नैन ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान अभिजीत शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। वीके व नवनीत ने 3-3 तथा पुष्पेश सिंह ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल सिंह को दिया गया।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Image
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद।  नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब बारी है सभी राजनीतिक पार्टियों के मुख्य चुनाव कार्यालय खुलने की। इसी कड़ी मे शनिवार को कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने फीता काटकर किया। नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के सामने बोझा में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा रावत के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन करने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कल मैंने मुरादाबाद दौरा किया था वहां पर पहले नंबर पर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी जीत रहा है उसके पश्चात अब गाजियाबाद के मुख्य चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ को देखकर गदगद हूँ। प्रदीप अग्रवाल ने आगे कहा के जिस हिसाब से कार्यकर्ता हमारे यहां गाजियाबाद में एकजुट है हम निश्चित रूप से यहां गाजियाबाद की सीट भी जीत रहे हैं और जिस तरह से 27 साल में भारतीय जनता पार्टी के मेयर द...

भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल को मिल रहा भारी समर्थन,जनता ने जीत का दिलाया भरोसा

Image
भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल को मिल रहा भारी समर्थन,जनता ने जीत का दिलाया भरोसा रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। रविवार को मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क किया जहां उन्हें लोगों ने पूरा भरोसा दिया कि कमल खिला है कमल खिलेगा। महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने दोपहर तक वार्ड 28 गुलमोहर सोसायटी लोनी रोड पर नीरज शर्मा, वैशाली सेक्टर 4 में आरडब्ल्यूए बिरजू पंडित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका व वार्ड प्रत्याशी का स्वागत कर भारी मतों से विजई बनाने का आश्वासन दिया। धुआंधार जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड 49 नंदग्राम मरियम नगर वीरेंद्र त्यागी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां उपस्थित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आश्वासन दिया। सी ब्लॉक कवि नगर गुरुद्वारा में आयोजित शोक सभा में शिरकत की। इसके बाद वार्ड 18 रजापुर, वार्ड 47 शास्त्री नगर, वार्ड 71 सेक्ट...

भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Image
भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार  जगह जगह हुआ स्वागत , चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन  रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आने वाली 11 मई को मतदान होगा, नामांकन प्रक्रिया व चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल के प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है। शनिवार को महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने जहां कई वार्डो के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया वहीं कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। सबसे पहले दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा के कवि नगर स्थित आवास पर पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वार्ड प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल को जिताने का वादा किया। इसके पश्चात महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल वार्ड 33 बजरिया पहुंची और वहां चुनाव...

श्री क्रिकेट क्लब ने साहिबाबाद स्टार्स को हराया

Image
श्री क्रिकेट क्लब ने साहिबाबाद स्टार्स को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः श्री क्रिकेट क्लब व साहिबाबाद स्टार्स के बीच गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टी 20 क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में श्री क्रिकेट क्लब 3 विकेट से विजयी रहा। 177 रन के टारगेट को उसने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में टॉस साहिबाबाद स्टार्स ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निहित की 37 गेंद पर खेली गई 63 रन की पारी की मदद से निर्धारत 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। अंकित ने 46 रन व निर्मल ने 35 रन की पारी खेली। रविश वर्मा ने 3.5 ओवर में महज 10 रन देकर 3 विकेट लिए। श्री क्रिकेट क्लब ने 17.5 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। समीर वर्मा ने 40 गेंद पर 1 छक्के व 14 चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली। धीरज त्यागी ने 43 रन बनाए। दीपक प्रजापति 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रविश वर्मा को दिया गया।

रयान इंटरनेशनल और छबीलदास स्कूल ने शरू की अभिभावको 15% फीस वापसी

Image
रयान इंटरनेशनल और छबीलदास स्कूल ने शरू की अभिभावको 15% फीस वापसी  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने 15% फीस वापस करने पर स्कूल को भेजा धन्यवाद पत्र रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा माननीय न्यायालय के 6 जनवरी 2023 को कोरोना काल मे शिक्षा सत्र 2020-21 की 15 प्रतिशत फ़ीस वापसी के आदेश को निजी स्कूलों द्वारा पालन कराने को लेकर चलाई जा रही मुहिम ने रंग दिखाना शरू कर दिया है जिला गाजियाबाद के दो नामी स्कूल रयान इंटरनेशनल स्कूल , डासना और चौधरी छबीलदास  पब्लिक स्कूल , पटेल नगर ने अभिभावको को 15 प्रतिशत फीस वापस करने का सर्कुलर भेजकर कोरोना काल की फीस वापस अथवा समायोजित करना शरू कर दिया है जिसकी सूचना अभिभावको द्वारा गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन को दी गई जहाँ रयान इंटरनेशनल स्कूल के अभिभावको ने कोरोना काल की 15 प्रतिशत फीस वापस मिलने पर खुशी जाहिर की है वही चौधरी छबीलदास दास स्कूल के अभिभावको का कहना है कि स्कूल द्वारा 15 प्रतिशत फीस वापसी को लेकर एक सर्कुलर भेजा है जिसमे 50 % फीस पहले क्वार्टर में जबकिं 25 % फीस दूसरे क्वार्टर में और 25 % फ़ीस तीसर...

जनपद में 9 वीं रैंक हासिल करने पर दीपांशु भड़ाना को सम्मानित किया

Image
जनपद में 9 वीं रैंक हासिल करने पर दीपांशु भड़ाना को सम्मानित किया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः रोजबेल पब्लिक स्कूल के छात्र दीपांशु भड़ाना ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में 9 वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 600 में से 555 अंक यानि 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के लिए दीपांशु भड़ाना को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। दीपांशु भड़ाना को स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने 92.5 प्रतिशत अंक प्रापत करने पर बधाई दी व उन्हें सम्मानित किया। सरदार जोगेंद्र सिंह व बलप्रीत सिंह ने कहा कि दीपांशु भड़ाना ने अपनी उपलब्धि से अपने परिवार ही नहीं स्कूल का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होंगे और बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

संजीव गुप्ता व राजीव गुप्ता ने दी प्रवीण चौधरी को जीत की बधाई

Image
संजीव गुप्ता व राजीव गुप्ता ने दी प्रवीण चौधरी को जीत की बधाई रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद :- वार्ड 84 राजनगर से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी प्रवीण चौधरी को समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता एवं उनके छोटे भाई राजीव गुप्ता ने जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी और ऐसी आशा जताई कि आप भारी मतों से विजयी होंगे इस अवसर पर संजीव गुप्ता ने कहा कि प्रवीन चौधरी बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी हैं तथा समाज के हितों के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में रहते हैं तथा माता रानी के आशीर्वाद और क्षेत्र की जनता के प्यार और सहयोग से प्रवीन चौधरी रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीत दर्ज करायैगे

टिकट वितरण से नाराज समाजवादी पार्टी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष सपा कार्यालय पर बैठे धरने पर

Image
टिकट वितरण से नाराज समाजवादी पार्टी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष सपा कार्यालय पर बैठे धरने पर रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- वार्ड नंबर 46 से दावेदारी कर रहे  युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मनोज पंडित टिकट वितरण प्रणाली में हुई गड़बड़ी को लेकर अपने साथियों सहित अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है मनोज पंडित का आरोप है कि कार्यकर्ताओं की कर्मठता को ना देख कर सिर्फ धनबल वाले लोगों को ही टिकट दिया गया है जिनका कोई आधार नहीं है मनोज पंडित अपने क्षेत्र के साथियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं मनोज पंडित को मनाने का कर्म वरिष्ठ नेताओं द्वारा जारी है सभी जानते हैं कि मनोज पंडित की नाराजगी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकती है मनोज पंडित का आरोप है कि कुछ लोगों की सह पर उनका टिकट काटा जा रहा है

वार्ड 37 शालीमार गार्डन साहिबाबाद से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी रवि भाटी ने नामांकन भरा

Image
वार्ड 37 शालीमार गार्डन साहिबाबाद  से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी रवि भाटी ने नामांकन भरा रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- रवि भाटी ने बताया मुझे भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है मे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हु ओर पार्टी ने जो मुझपर विश्वास दिखाया है मे उस विश्वास पर खड़ा उतुरंगा ओर भारी मतों से जीत हासिल करूँगा l आज नामांकन भरने से पहले प्राचीन श्रीराम मंदिर में हवन करवाकर अपने बड़े आदर्श श्री सरदार सिंह भाटी जी, स्यामपाल सिंह, अजयपाल भाटी, मुकेश भाटी जी एवम पण्डित रामकिशोर शास्त्री जी और क्षेत्रवासियो का आशिर्वाद लेकर पर्चा भरने गया l  इस मोके पर श्री सरदार सिंह भाटी जी, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, दीपक ठाकुर,भोपाल यादव,पंडित रामकिशोर शास्त्री जी,सोनू चौधरी, सोमनाथ चौहान, टीनू, कैलाश सुबोध शर्मा,,टिंकू, सुधीर, राकेश, आकाश, मुहूल पाराशर, पवन गौड़, चन्दर, सूरज, दीपक, इशांत,, अनूप खन्ना, देवेंद्र चंदौक, सबबेवाल, मोनू विकास पंडित, राजेन्द्र सोलंकी,हिमांशु यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे l

प्रत्याशियों के प्रचार और मतदाताओं से परिचय की शैली ऐसी होनी चाहिए! कि मतदाता उनके व्यक्तित्व कृतित्व के प्रति अपनी सही धारणा बना सके :- बीके शर्मा हनुमान

Image
प्रत्याशियों के प्रचार और मतदाताओं से परिचय की शैली ऐसी होनी चाहिए! कि मतदाता उनके व्यक्तित्व कृतित्व के प्रति अपनी सही धारणा बना सके :- बीके शर्मा हनुमान रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद :- विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि सही चुनें सभी चुनें, यह मतदाताओं की जिम्मेदारी है तो प्रत्याशियों का यह कर्तव्य है कि वे अपने चुनाव प्रचार को संयमित और मर्यादित रखें। प्रत्याशियों के प्रचार और मतदाताओं से परिचय की शैली ऐसी होनी चाहिए कि मतदाता उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के प्रति अपनी सही धारणा बना सके, न कि आतंकित हो और लोकतंत्र के इस अनुष्ठान के प्रति वितृष्णा का भाव पाल बैठे। नगरीय निकाय का चुनाव गली-मुहल्ले का चुनाव होता है, इसमें ज्यादा तड़क-भड़क वाले प्रचार और गाजे-बाजे की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। ना ही इस बात की आवश्यकता होनी चाहिए कि बड़ी-बड़ी सभाएं की जाएं और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से अपनी आवाज को दूर तक पहुंचाया जाए। बेहतर होगा कि आवाज दूर तक नहीं, बल्कि दिलों तक पहुंचाई जाए और  यह व्यक्तिगत संपर्क ...

नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 हेतु ज़ोरों से चल रही है बूथों की तैयारियां, नगर आयुक्त ने लिया जायजा

Image
नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 हेतु ज़ोरों से चल रही है बूथों की तैयारियां, नगर आयुक्त ने लिया जायजा रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- डॉ नितिन गौड़ नगर आयुक्त द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु  तैयार किए जा रहे बूथो का जायजा लिया गया साथ में समस्त विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे जिनको आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए, निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त महोदय द्वारा कवि नगर जोन स्थित  के.डी.पी. स्कूल का जायजा लिया गया जहां पर बूथ को तैयार करने की  तैयारी मौके पर चल रही थी, सूचना पट्ट भी तैयार किए जा चुके हैं, प्रकाश व्यवस्था पानी की व्यवस्था तथा रैंप मरम्मत की व्यवस्था का जायजा लिया गया संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्यवाही करने के लिए निर्देश दीया गयाl 1264 बूथ तैयार किए जाने हैं जिसके लिए निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी से जानकारी प्राप्त हुई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार 1264 बूथ लगभग तैयार हो चुके हैं जिन पर कार्यवाही चल रही है, सिटी जोन के अंतर्गत, 72 स्टेशन 283 बूथ तैयार किए गए हैं,कवि नगर जो...

परशुराम महेंद्र पर्वत पर विद्यमान है प्रातः स्मरण करने से मनुष्य दीर्घायु तथा निरोग रहता है:- बी के शर्मा हनुमान

Image
परशुराम महेंद्र पर्वत पर विद्यमान है प्रातः स्मरण करने से मनुष्य दीर्घायु तथा निरोग रहता है:- बी के शर्मा हनुमान                                    रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर आज विप्र बंधुओं द्वारा विश्व शांति यज्ञ किया गया इस अवसर पर विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/ अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि परशुराम त्रेता युग के एक ऋषि थे, उनका जन्म भृगुवंश में हुआ था. उनके पिता का नाम जमदग्नि तथा माता का नाम रेणुका था. महर्षि जमदग्नि द्वारा आयोजित पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न होकर देवराज इंद्र के वरदान के फलस्वरूप रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को उनका जन्म हुआ था. वे अपने माता पिता की पाँचवी संतान थे  उन्हें विष्णु के छठे अवतार आवेशा वतार के रूप में जाना जाता हैं.जन्म के पश्चात उनके पितामह ने उनका नामकरण संस्...

खिलाड़ियों को जल्द ही मिलेगी नगर आयुक्त की तरफ से सौगात, अप्रयुक्त स्थानों को चिन्हित कर निगम बना रहा है खेल के कैंपस

Image
खिलाड़ियों को जल्द ही मिलेगी नगर आयुक्त की तरफ से सौगात, अप्रयुक्त स्थानों को चिन्हित कर निगम बना रहा है खेल के कैंपस रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे के स्थान का नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़  द्वारा जायजा लिया गया  जिसमें फ्लाईओवर के नीचे के स्थान को व्यवस्थित करते हुए खिलाड़ियों के लिए कैंपस बनाने की तैयारी चल रही है इस प्रकार की मुहिम से ना केवल ऐसे स्थानों की गंदगी खत्म होगी बल्कि शहर के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा खिलाड़ियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जो अप्रयुक्त जिन को व्यवस्थित कर खिलाड़ियों के लिए कैंपस बनाने की तैयारी चल रही हैl नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा बताया गया  जल्द ही खिलाड़ियों के लिए निगम द्वारा एक ऐसा स्पेस दिया जाएगा जहां पर खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस कर सकते हैं आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे व्यवस्था बनाते हुए खिलाड़ियों के लिए कैंपस तैयार किया जा रहा है जिसको बैरिकेडिंग किया जाएगा साथ ही जाली से कमर भी कराया जाएगा उक्त कैंपस में 3 बैडमिंटन के लिए को...

गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने 15 प्रतिशत फीस के मुद्दे पर दी आंदोलन की चेतावनी

Image
गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने 15 प्रतिशत फीस के मुद्दे पर दी आंदोलन की चेतावनी जीपीए ने 15 प्रतिशत फीस वापसी को लेकर डीआईओएस को दिया चौथा ज्ञापन  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने माननीय न्यायालय और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना काल मे शिक्षा सत्र 2020-21 की 15 प्रतिशत फीस वापसी के आदेश के उलंघन पर जिले के निजी स्कूलों पर सख्त कार्यवाई करने के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देते हुये चेतावनी दी कि अगर 7 दिन के अंदर फीस नही लौटाने वाले स्कूलो पर कार्यवाई नही की गई तो अभिभावको द्वारा आंदोलन किया जायेगा गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के सचिव अनिल सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय ने 6 जनवरी 2023 को प्रदेश के समस्त निजी स्कूलों को कोरोना काल में शिक्षा सत्र 2020-21 की 15 प्रतिशत फीस वापसी का आदेश दिया था जिसके एक महीने बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निजी स्कूलों से 15 प्रतिशत फ़ीस वापसी कराने के निर्देश दिये थे जिसका सज्ञान लेते हुये जिला विद्यालय निरीक्षक  द्...

विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया

Image
विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया हालचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः एनएच 24 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल गाजियाबाद का नवां स्थापना दिवस समारोह गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूजा के बाद हवन का आयोजन हुआ। मां सरस्वती के बाद सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। पूजा के बाद हवन भी हुआ जिसमें  स्कूल की प्रबंध समिति के सभी सदस्यों, शिक्षकांें व कर्मचारियों ने विश्व कल्याण, बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व उनकी अच्छी शिक्षा की कामना करते हुए आहुति दी। प्रधानाचार्य मीनाक्षी पाठक ने सभी को स्कूल के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों की मेहनत व लगन के चलते ही आज स्कूल अपनी अलग पहचान बना चुका है।

एंजल ने शूटिंग प्रतियोगिता में 184 निशाने लगाकर सिल्वर मेडल जीता

Image
एंजल ने शूटिंग प्रतियोगिता में 184 निशाने लगाकर सिल्वर मेडल जीता हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः एकलव्य शूटिंग अकैडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल की निशानेबाज खिलाड़ी एंजल ने नोएडा फाउंडेशन डे शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। एंजल ने 184 निशानों के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस उपलब्धि के लिए एंजल को गुरूवार को अकैडमी द्वारा सम्मानित किया गया। अकैडमी के कोच रहीस मलिक ने बताया कि नोएडा फाउंडेशन डे शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा प्राधिकरण व नोएडा एक्सपोर्ट ट्रस्ट द्वारा नोएडा स्टेडियम में 15 से 19 अप्रैल तक किया गया था। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 300 निशानेबाजों ने भाग लिया था। एकलव्य शूटिंग अकैडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल की एंजल ने प्रतियोगिता के 14 से 18 एज ग्रुप की 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वूमेन इवेंट में भाग लेते हुए 200 में से 184 निशाने लगाए व सिल्वर मेडल जीता। एंजल की इस उपलब्धि पर भागीरथ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनादि सुकुल व भागीरथ सेवा संस्थान के डायरेक्टर अमिताभ सुकुल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

धूमधाम से मनाई आराध्य देव संत शिरोमणि सैन महाराज की 723 वी जयंती

Image
धूमधाम से मनाई आराध्य देव संत शिरोमणि सैन महाराज  की 723 वी जयंती रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद: - आज हमारे आराध्य देव संत शिरोमणि सैन महाराज जी की 723 वी जयंती बड़े धूमधाम से भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव सतीश कुमार सेन जी के आवास पर छोटे बच्चों के साथ मनाई गई  प्रदेश सचिव सतीश कुमार सेन जी ने संत शिरोमणि सैन महाराज जी के बारे में अवगत कराया और अच्छे कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित  किया  और बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए आगे बढ़ने को कहा सभी बच्चों को पेंसिल पेन और चॉकलेट वितरित किए जयंती में शामिल हुए सभी सैन बंधुओं का आभार व्यक्त किया  काफी सैन बंधुओं ने भाग लिया  

कोरोना काल की 15 प्रतिशत फीस वापसी पर अभिभावको का पूर्ण अधिकार -- सीमा त्यागी

Image
कोरोना काल की 15 प्रतिशत फीस वापसी पर अभिभावको का पूर्ण अधिकार  -- सीमा त्यागी  न्यायालय के आदेश का पालन कराना शिक्षाधिकारियों की जिम्मेदारी - सीमा त्यागी रिपोर्ट: - विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी ने कहा कि पिछले तीन महीने से लगातार जीपीए द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा प्रदेश के निजी स्कूलों को कोरोना काल मे शिक्षा सत्र 2020-21 की 15 प्रतिशत फीस वापसी आदेश के अहम मुद्दे को उठाया जा रहा है इसके लिये संस्था द्वारा अभिभावको को इस आदेश के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन जिला प्रशासन और शिक्षा अधिकारियों की उदासीनता के कारण निजी स्कूलों की मनमानी जारी है जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के अधिकतर स्कूल माननीय न्यायालय के 15 प्रतिशत फीस वापसी के आदेश की अवेहलना करने से भी पीछे नही है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है  यहाँ आपको यह बताना जरूरी है कि अभिभावकों द्वारा डाली गई जन हित याचिका का सज्ञान लेते हुये दिनाँक 6 जनवरी 2023 को इलाहाबाद हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल एवम जस्टिस जे. जे मुनीर की डिवीजन बे...

वार्ड संख्या 8 से आप प्रत्याशी रुचि प्रजापति ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Image
वार्ड संख्या 8 से आप प्रत्याशी रुचि प्रजापति ने किया  नामांकन पत्र दाखिल  रिपोर्ट विकास कुमार  गाजियाबाद : स्थानीय निकाय चुनावों की चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत आम आदमी की पार्टी की तरफ से भी आज खाता खुल चुका है l वार्ड संख्या 8 से आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रुचि प्रजापति ने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया l रुचि प्रजापति स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं में एक विशेष स्थान रखती हैं l विगत दिनों कोरोना में प्रवासी मजदूरों की भरपूर सेवा की है। रुचि प्रजापति ने कहा कि वार्ड की विकास की प्राथमिकता उनके लिए सर्वोपरि है l सम्मानित जनता मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है तो  वहां के स्थानीय नागरिकों से राय मशवरा करके ही विकास कार्य कराए जाएंगे l किन किन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है l यह तय करने का अधिकार वार्ड के स्थानीय निवासियों को होगा । रुचि प्रजापति से जब पूछा गया समाज सेवा से राजनीति में आने का आपका क्या लक्ष्य रहेगा इस पर रुचि प्रजापति ने कहा कि मैं राजनीति में केवल...

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू, नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Image
नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू, नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा नगर पालिका बालिका विद्यालय चंद्रपुरी जहां  नामांकन की प्रक्रिया हेतु कार्यवाही चल रही है व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिसके लिए 20 कमरे पूर्ण रूप से तैयार है, इंटरनेट की भी व्यवस्था है, पेयजल तथा साफ सफाई की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, संबंधित अधिकारी भी मौके पर उपस्थित होकर कार्यवाही कर रहे हैं रिटर्निंग ऑफिसर व अन्य अपने-अपने स्थल पर टीम के साथ उपस्थित मिले, नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए, 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी जिसमें प्रातः 11:00 से 3:00 तक का समय नामांकन हेतु रहेगाl एनओसी प्रक्रिया भी लगातार जारी है जिसमें नगर आयुक्त के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्थाएं आवेदकों के लिए की गई है 725 एनओसी जारी हो चुकी है गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ नितिन द्वारा शहर की समस्त निगम संबंधित गतिविधियों पर बेहतर कार्य चल रहा है जोकि सराहनीय है सभी प्रकार की...

संजीव एवं रश्मि गुप्ता की वैवाहिक वर्षगांठ पर हुआ श्री सुंदरकांड पाठ एवं संकीर्तन

Image
संजीव एवं रश्मि गुप्ता की वैवाहिक वर्षगांठ पर हुआ श्री सुंदरकांड पाठ एवं संकीर्तन रिपोर्ट विकास कुमार   गाजियाबाद:- रविवार को सपनावत स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर में समरकूल के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी रश्मि गुप्ता की वैवाहिक वर्षगांठ पर कथावाचक पूज्य नवनीतप्रिय दास जी द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया तथा इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने दोनों को उनकी वैवाहिक वर्षगाँठ की शुभकामनाएँ भी दीं तथा संकीर्तन के पश्चात गुप्ता परिवार की ओर से मां वैष्णो धाम में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया ज्ञात हो कि संजीव गुप्ता अपने प्रत्येक घरेलू समारोह को धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करके ही मनाते हैं इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठाया इस अवसर पर संजीव गुप्ता, रश्मि गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, तात्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रोहित गोयल, देवेंद्र गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे

पूनम कौशिक एवं संजीव गुप्ता ने किया खोड़ा में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

Image
पूनम कौशिक एवं संजीव गुप्ता ने किया खोड़ा में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबाद :- शनिवार को खोड़ा नगर पालिका की राजीव विहार कॉलोनी में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष और खोडा नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी दावेदार पूनम कौशिक और भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया खोड़ा में भाजपा कार्यकर्ता और सभासद प्रत्याशी के दावेदार समाजसेवी सोनू शर्मा पिछले लगभग 4 वर्ष से गर्मी के मौसम में खोड़ा के विभिन्न स्थानों पर शीतल जल की प्याऊ को लगाते हैं ताकि आने वाली भीषण गर्मी में राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जा सके इस बार भी लेबर चौक मेन रोड पर बाबा मोहन राम प्याऊ के नाम से शनिवार को इसका शुभारंभ किया गया इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अमृता सिंह, ममता तिवारी, ममता ओझा तथा आशा शर्मा के साथ सोनू शर्मा के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे

राष्ट्र महापुरुष अम्बेडकर जयन्ती श्रद्धा के साथ मनाया रहा है । बीके शर्मा हनुमान

Image
राष्ट्र महापुरुष अम्बेडकर जयन्ती श्रद्धा के साथ मनाया रहा है । बीके शर्मा हनुमान रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद गंगापुरम डॉक्टर बी आर अंबेडकर विकास सेवा समिति के तत्वधान में राष्ट्र आज महापुरुष अंबेडकर जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ बी आर अंबेडकर महात्मा बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर फीता काटकर   भंडारे का शुभारंभ किया इस अवसर पर ब्रह्मऋषि की विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि   संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग मनाते हैं। डाॅ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। उनका पूरा जीवन संघर्षरत रहा है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। अंबेडकर समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना ...

रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ प्रथम ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता

Image
रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ प्रथम ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में प्रथम ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरूवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि ऑल इंडिया शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बैडमिंटन असोसिएशन गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष, आईएसएफआई के महासचिव व राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल के प्रतिनिधि गुलशन कुमार भांमरी, एक्टर-लेखक शुभम कुमार राय व स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि अंजुल अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का होना जरूरी है। गुलशन कुमार भांमरी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी रूचि दिखानी चाहिए क्योंकि आज के समय में खेलों से भी बच्चे नाम व दाम दोनों कमा सकते हैं। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि प्र...

कोविड का बढ़ता खतरा: गाजियाबाद में स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी

Image
कोविड का बढ़ता खतरा: गाजियाबाद में स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद : बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बढ़ते हुए कोविड मरीजों के चलते गाजियाबाद के स्कूलों को कोविड़ की गाईड लाइन जारी की है। स्कूलों में बच्चों व् अध्यापकों के लिए मास्क एवम सोशल डिस्टेंस अनिवार्य किया गया है । जिन भी बच्चो को जरा भी बुखार खांसी या संक्रमण के लक्षण दिखाई दे उन बच्चो के अभिभावकों से बच्चो को स्कूल न भेजने के लिए सलाह दी गई है स्कूलों के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य करने को कहा गया है तथा सेनेटाईजेशन जरूरी करने को हिदायत दी गई है।

सफाई मित्र शहर की स्वच्छता का रखते हैं ध्यान, नगर आयुक्त ने चलाया सफाई मित्र सेल्फी अभियान

Image
सफाई मित्र शहर की स्वच्छता का रखते हैं ध्यान, नगर आयुक्त ने चलाया सफाई मित्र सेल्फी अभियान रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव के क्रम में नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा सफाई मित्रों के सम्मान को बढ़ाते हुए उनके साथ सेल्फी लेकर सफाई मित्र सेल्फी अभियान की शुरुआत की है, साथ ही शहर वासियों से भी सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए सेल्फी लेने के लिए अपील की है, इस प्रकार सफाई मित्रों के साथ सेल्फी लेने से स्वच्छता के प्रति ना केवल सफाई मित्रों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि शहर वासियों में भी जागरूकता आएगीl  प्रातः भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त महोदय द्वारा मोहन नगर जोन की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जिस के क्रम में वहां सफाई कर रहे सफाई मित्रों से वार्ता करते हुए उनके स्वास्थ्य का हाल जाना साथ ही उनके साथ सेल्फी लेते हुए उनका मनोबल बढ़ाया, इसी के साथ साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, अन्य अधिकारियों ने भी सफाई मित्रों को उत्साहित किया तथा उनके साथ सेल्फी लीl सफाई मित्र शहर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं गंदगी को दूर करने में सबसे अहम भूमिका ...

राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम नहीं सहेगा व्यापारियों पर हो रहे अत्याचार अध्यक्ष संजीव तेवतिया

Image
राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम नहीं सहेगा व्यापारियों पर हो रहे अत्याचार अध्यक्ष संजीव तेवतिया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद साहिबाबाद नगर निगम द्वारा पॉलिथीन मिलने के नाम पर पर वसुंधरा सेक्टर 16 स्थित मंगल भोग रेस्तरां पर 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है नगर निगम प्रशासन ने ₹86 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है  इसी को देखते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम  अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने कहा कि प्रशासन अगर पॉलिथीन के नाम पर दुकानदारों का चालान काट रहा है तब उसे सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा पॉलिथीन का यूज़ होता है प्रशासन को वहां पर भी जाकर चालान काटना चाहिए क्या प्रशासन की दादागिरी सिर्फ सिर्फ व्यापारी छोटे दुकानदारों पर ही चलती है और किसी व्यापारी को टारगेट करके अगर प्रशासन कार्रवाई करता है तो यह व्यापार मंडल बिल्कुल सहन नहीं करेगा अगर ऐसी कार्रवाई आगे भी होती रहे तो इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन भी करेगा और इस संबंध में राष्ट्रीय व्यापार मंडल पहले भी कई बार ज्ञापन दे चुका है कि पॉलिथीन का कोई विकल्प सरकार व्यापारियों को दे...

गाजियाबाद होम्योपैथिक फिजिकल मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों को सम्मानित किया

Image
गाजियाबाद होम्योपैथिक फिजिकल मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों को सम्मानित किया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः गाजियाबाद होम्योपैथिक फिजिकल मेडिकल एसोसिएशन द्वारा होम्योपैथी के जनक डॉ हैनिमैन का 268 वां जन्मदिन विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया। आरडीसी में हुए समारोह में बडी संख्या में होम्यौपैथी डॉक्टरों ने भाग लिया। समारोह का उदघाटन संस्था के अध्यक्ष डॉ कुलदीप गुप्ता ने दीप जलाकर किया। डॉ हैनिमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के महामंत्री डॉ जगदीश त्यागी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ संजीव गर्ग, डॉ रूपनेश कौर व डॉ अनिल राघव को स्मृति चिंह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टरों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉक्टरों ने होम्योपैथी को और बेहतर बनाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में संस्था के यू टयूब चैनल की शुरूआत भी की गई। डॉ एम आर गोयल, डॉ मंजू सिंह, डॉ रितु सचदेवा, डॉ मनीष शर्मा, डॉ अरूणा अ...

समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं : प्रवीण प्रताप गुप्ता

Image
समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं : प्रवीण प्रताप गुप्ता  रिपोर्ट:- विकास कुमार  पिलखुवा :- नगर मे समाज सेवा के नाम पर प्रवीण प्रताप राधे एक ऐसा नाम जो हमेशा मानव सम्मान एवं जनहित के लिए सेवा में तत्तपर रहा है जिन्हें शहर के प्रमुख समाजसेवी के नाम से भी जाना जाता रहा है और उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक पेड़ पौधों का आदान प्रदान करने वाली आकाश फार्म एन्ड नर्सरी के मालिक और कसबे की जनता के दिलो में प्रमुख समाज सेवी के रूप में राज करने वाले प्रवीण प्रताप उर्फ राधे भैया का जन्म, सन 20 दिसंबर 1966 में पिलखुवा निवासी स्व० श्री स्वतंत्र प्रताप के घर में हुआ था। कहने वाले कहते है कि राधे भैया के बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी थे और किसी जमाने में गौ हत्या आंदोलन में जेल भी गए थे। राधे भैया के परिवार के बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और शायद यही कारण रहा कि प्रवीण प्रताप उर्फ राधे बी. कॉम की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बड़ी सादगी के साथ समाज की सेवा करने वाली संस्थाओ से जुड़े हुए है।

राष्ट्रीय लोकदल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सचिन त्यागी को युवा राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त करते हुए पत्र सौंपा

Image
राष्ट्रीय लोकदल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने सचिन त्यागी को युवा राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त करते हुए पत्र सौंपा रिपोर्ट विकास कुमार  गाजियाबाद सेक्टर 5 राजनगर गाजियाबद ऑर्नेट पैलेस में एक प्रेस वार्ता में  युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरापुर से विधायक श्री चंदन चौहान जी ने नियुक्ति पत्र देकर सचिन त्यागी को युवा राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी  इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन चौहान जी ने कहा कि आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को टिकट देने की पैरोकार की जाएगी  और आज के युवा माननीय जयंत चौधरी को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्रीय लोक दल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सचिन त्यागी की अगुवाई  में सैकड़ों युवाओं ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की  प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिडडी ने कहा चौधरी साहब ने युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की  जिम्मेदारी युवा विधायक चंदन चौहान को सौंपी है इनकी अध्यक्षता में प्रदेश में युवाओं में एक माहौल बनेगा और युवा राष्ट्रीय लोकदल मजबूत होगा कार...

पूनम कौशिक ने किया खोड़ा चेयरमैन प्रत्याशी के लिए आवेदन

Image
पूनम कौशिक ने किया खोड़ा चेयरमैन प्रत्याशी के लिए आवेदन रिपोर्ट विकास कुमार   गाजियाबाद:- भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने पार्टी के अध्यक्ष संजीव शर्मा व चुनाव संयोजक संजय कश्यप को अपना बायोडाटा खोड़ा चेयरमैन प्रत्याशी बनाए जाने के लिए सौंपा, मंगलवार को पूनम कौशिक महिला मोर्चा की अनेकों कार्यकर्ताओं संग भाजपा के महानगर कार्यालय पर पहुंची तथा उन्होंने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का स्वागत किया तथा आगामी नगर पालिका खोड़ा के चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए उन्होंने अपना बायोडाटा महानगर अध्यक्ष को सौंपा इस मौके पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर नारेबाजी करते हुए लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की, खोड़ा चेयरमैन की दावेदारी करते हुए पूनम कौशिक ने कहा कि शुद्ध पेयजल, अच्छी शिक्षा और बहतर स्वास्थ्य सेवायें मेरी प्राथमिकता रहैगी इस अवसर पर मोर्चा की महामंत्री भक्ति सिंह, रेनू चंदेला, प्रतिमा जयसवाल, पूनम सिंह, संजना वाधवा, ममता तिवारी, आशा सिंह, नंदनी शर्मा, सुषमा गंगवार, सविता त्या...

महफ़िल ए बारादरी में बही गीत, शेर दोहा की रसधार

Image
एक ही कथा है किंतु अलग-अलग मानी, तेरे सुख की मेरे दुख की एक है कहानी : डॉ. प्रभा ठाकुर  पढ़ते कैसे तुम मुझे कैसे मुश्किल थे हालात, तुमको आदत लफ्ज़ की मैं खाली जज्बात : आदेश त्यागी  महफ़िल ए बारादरी में बही गीत, शेर दोहा की रसधार                ग़ाज़ियाबाद। सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं राज्यसभा की पूर्व सदस्य डॉ. प्रभा ठाकुर ने कहा कि कविता इंसानियत को जिंदा रखने का काम करती है। महफ़िल ए बारादरी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अपने गीत की पंक्तियों "एक आंख है हसीं तो एक आंख पानी, तेरी मेरी जिंदगी की एक है कहानी, जो धरा की है तपन वही गगन का पानी, इस जमीं आसमां की एक है कहानी, एक आग दीप में है एक चिता की अगन, एक आग ज्योति है तो एक आग है जलन, एक ही कथा है किंतु अलग-अलग मानी, तेरे सुख की मेरे दुख की एक है कहानी..." के जरिए पूरे सदन की सराहना बटोरी। उन्होंने कहा कि कविता के जरिए बहुत सी चीजों को संवारा जा सकता है। जिसमें समाज, विचार और इंसान सभी शामिल हैं। अपनी कविता 'दिशाहीन होने दो' के माध्यम से उन्होंने समाज को नई दिशा द...