गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की अधिकारियों पर कार्यवाई की अपील
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की अधिकारियों पर कार्यवाई की अपील जीपीए ने 15% फीस और आरटीई के दाखिलों पर अधिकारियो की चुप्पी पर उठाए सवाल हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद:- पेरेंट्स एसोसिएशन ने कोर्ट के 15 प्रतिशत फीस वापसी के आदेश और 2531 आरटीई के दाखिलों पर शिक्षाधिकारियों एवम जिलाधिकारी के बेहद उदासीन रवैये पर सवाल उठाए है गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी ने बताया कि जहाँ एक तरफ शिक्षा सत्र 2020-21की 15% फीस वापसी के आदेश को आये लगभग 11 महीने बीत गये वही निजी स्कूलों में आरटीई के अंतर्गत दुर्बल वर्ग एवम अलाभित समूह में चयनित शेष बचे लगभग 2531 बालक / बालिका 9 महीने बीत जाने के बाद भी स्कूलो और अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है उसके बाद भी सरकार के आला अधिकारी गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की तमाम कोशिशों के बाद भी आदेश का पालन नही करने वाले स्कूलो पर कार्यवाई करने के लिए तैयार नही है ये बेहद हैरान करने वाला है कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " का नारा देने वाली सरकार शिक्षा के अहम मुद्दे पर निरन्तर चुप्पी साधे है अधि...