Posts

Showing posts from August, 2024

साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने गोल्डन क्रिकेट क्लब को हराया

Image
साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने गोल्डन क्रिकेट क्लब को हराया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः-साहिबाबाद स्टार्स इलेविन व गोल्डन क्रिकेट क्लब के बीच क्रिक हीरो क्लब के मैदान पर टी 20 मैच खेला गया। मैच में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन को 21 रन से जीत मिली। विजयी टीम की ओर से पंकज भारद्वाज ने बल्लेव गेंद से शानदार पव्रदर्शन किया। टॉस जीतकर साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन का स्कोर खडा किया। पंकज भारद्वाज ने 28 गेंद पर 3 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेली। निहित ने 42 रन का योगदान दिया। जावेद व गुरू को 3-3 विकेट लिए। 176 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए गोल्डन क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना पाया। डॉ अजय त्यागी ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। निशांत ने 23 व कमल ने 21 रन का योगदान दिया। पंकज भारद्वाज ने 3 विकेटलिए। नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज भारद्वाज को दिया गया।

भाजपा की लखनऊ में हुई सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह

Image
भाजपा की  लखनऊ में हुई सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   लखनऊः- भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हो गया है। अभियान से पहले सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को लखनऊ में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह भी शामिल हुए। बलप्रीत सिंह ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि दो सितंबर से पार्टी के कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचना है। हम सभी को लक्ष्य तय करके सदस्यता अभियान में जुटना होगा और अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे। बलप्रीत सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली का स्वागत भी किया।

रोजबेल पब्लिक स्कूल में नेशनल स्पोटर्स डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल में नेशनल स्पोटर्स डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन नेशनल स्पोटर्स डे मनाया गया। नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य में जूनियर विंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई खेल इवेंट हुए। सैकडों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन की बधाई। प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनकी खेल की पूरी दुनिया दीवानी थी। जब तक मेजर ध्यानचंद हॉकी खेले तब तक भारत हॉकी के खेल का विश्व चैंपियन रहा। उनके खेल को देखकर हिटलर तक उनका प्रशसंक हो गया था। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हम सभी को यह संकल्प लेना है कि मेजर ध्यानचंद की तरह ही हम भी चैंपियन बनकर अपने देश का गौरव पूरे विश्व में फैलाएंगे।

यूनिवर्सल स्मार्ट स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Image
यूनिवर्सल स्मार्ट स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- गोविंदपुरम  स्थित यूनिवर्सल स्मार्ट स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि  अधर्म, अत्याचार व अन्याय को खत्म कर धर्म व न्याय की स्थापना के लिए ही भगवान कृष्ण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था। स्कूल प्रबंधक ने  सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाओं में छिपे संदेश को जीवन में उतारने से ही मानवता का कल्याण हो सकता है। राधा-कृष्ण बने स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

झुग्गीयों में रह रहे बच्चों ने जन्माष्मी की पूर्व संध्या परकार्यक्रम किया

Image
झुग्गीयों में रह रहे बच्चों ने जन्माष्मी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट    गाजियाबाद  :-  श्री कृष्ण जन्माष्टमी की‌ पूर्व संध्या पर आर्य समाज मंदिर,पुराना नवयुग मार्केट में आस-पास की झुग्गियों में रह रहे बच्चों को एकत्रित कर यज्ञ कराया गया।  उन बच्चों ने नृत्य व कृष्ण जी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए । राकेश शर्मा  योग गुरु व अश्विनी बत्रा ,मंत्री -आर्य समाज ने बच्चों को यज्ञ कराया । राजेंद्र अग्रवाल प्रधान ने बच्चों को देश भक्ति गीत  व उद्बोधन देकर देश प्रेम के प्रति जागरूक किया । तदुपरांत प्रसाद भोजन वितरित कर कार्य- क्रम का समापन किया।

जन्माष्मी की पूर्व संध्या पर वी. एन. भातखंडे संगीत महाविद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा

Image
जन्माष्मी की पूर्व संध्या पर वी. एन. भातखंडे संगीत महाविद्यालय  के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट      गाजियाबाद : - संस्कार  भारती के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का अयोजन सरस्वती शिशु मंदिर ,नेहरू नगर में किया गया। वी. एन. भातखंडे संगीत महाविद्यालय के अध्यक्ष गुरूजी पंडित हरिदत्त शर्मा  सहित संस्कार भारती गाज़ियाबाद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. वीना मित्तल (अध्यक्ष), डॉ राजीव पाण्डे (विभाग संयोजक), हरिओम शर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष) ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। वी. एन. भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा सुंदर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को कृष्णमय बना दिया।       चैती शर्मा द्वारा राग तिलंग पर आधारित रचना "मनमोहन श्याम रसिया" और बी पी ए की छात्राओ ने राग किरवानी में "चतुरंग कारे कारे नैना बाण चलाएं"  की मोहक प्रस्तुति द्वारा दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।  9 वर्षीय रचित कर्नाटक ने रामचरित मान...

कथा संवाद में वरिष्ठ साहित्यकार बलराम की नसीहत : सच और झूठ के भेद को जानना ही लेखकीय कौशल

Image
कथा संवाद में वरिष्ठ साहित्यकार बलराम  की नसीहत : सच और झूठ के भेद को जानना ही लेखकीय कौशल  कहानी द्वंद्व से ही बड़ी बनती है : शिव नारायण  लेखक के झूठ से ही समाज का सच उजागर होता है : डॉ. 'देवेश' हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ विशेष संवाददाता    गाजियाबाद। सुप्रसिद्ध लेखक, संपादक और आलोचक शिव नारायण ने 'कथा रंग' द्वारा आयोजित कहानी की पाठशाला 'कथा संवाद' में अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि लेखन में किसी भी तरह की कीमियागिरी नहीं होनी चाहिए। कहानी लिखते समय आपको यह मालूम होना चाहिए कि कहानी का सौंदर्य क्या है? उन्होंने कहा कि कहानी द्वंद्व से बड़ी बनती है। लगभग 9 दशक पहले लिखी गई 'कफन' पर भले ही कई प्रश्नचिन्ह लगे हों लेकिन संपूर्ण कहानी अलग-अलग किस्म के द्वंद्व लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहीं ताजा खबरें समाज की पतनशीलता का उदाहरण है। लेखक ही ऐसी यथास्थिति को बदल सकता है।   होटल रेडबरी में आयोजित 'कथा संवाद' को संबोधित करते हुए श्री नारायण ने कहा कि द्वंद्व से संघर्ष पैदा होता है और संघर्ष से यथास्थिति बदलती है...

जन्माष्टमी पर कृष्ण रंग में रंगा दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिरजन्माष्टमी का पर्व सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

Image
जन्माष्टमी पर कृष्ण रंग में रंगा दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर जन्माष्टमी का पर्व सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज मंदिर में महाराजश्री की अध्यक्षता में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे भगवान दूधेश्वर का श्रृंगार भगवान कृष्ण के रूप में होगा  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर कृष्ण रंग में रंगा नजर आएगा। मंदिर में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में आधी रात तक अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा जन्माष्टमी का पर्व हिंदू सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन पूरे विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले, कर्म करने का पाठ पढानने वाले तथा अधर्म, अन्याय व अत्याचार का नाश कर धर्म व न्याय की स्थापना करने वाले भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था। भगवान कृष्ण की ल...

श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में कूड़े के पहाड़ को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Image
श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में कूड़े के पहाड़ को लेकर हुई समीक्षा बैठक महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य ने बैठक की अध्यक्षता की  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट    मुरादनगरः - श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेडा में कूड़े के पहाड़ को लेकर विकास संघर्ष समिति समिति के संचालक मंडल की समीक्षा बैठक मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य की अध्यक्षता में  आयोजित की गयी। बैठक में डम्पिग ग्राउंड से सम्बन्धित त्रिपक्षीय वार्ता में  सम्मान जनक एवं ठोस समाधान ना निकलने पर भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सांसद अतुल गर्ग व विधायक अजीत पाल त्यागी को सौंपे गये ज्ञापन के बाद हुई वार्ता पर चर्चा की गई।  दोनों जनप्रतिनिधियों का 28 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता में भाग लेने स्वीकृति प्रदान करने  के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। साथ  ही निर्णय लिया गया भाजपा के  महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा को भी वार्ता में आमंत्रित किया जाए। 28 अगस्त को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में हो...

रोजबेल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह का उदघाटन स्कूल के कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि अधर्म, अत्याचार व अन्याय को खत्म कर धर्म व न्याय की स्थापना के लिए ही भगवान कृष्ण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था। निदेशक बल्रप्रीत सिंह ने  सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाओं में छिपे संदेश को जीवन में उतारने से ही मानवता का कल्याण हो सकता है। राधा-कृष्ण बने स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबादः- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने समारोह का उदघाटन किया। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और कहा कि भगवान कृष्ण की प्रत्येक लीला सम्पूर्ण मानवता का कल्याण करने वाली है। उनकी लीला को समझकर उसके संदेश को अगर हम अपने जीवन में धारण कर लें तो विश्व में कोई समस्या नहीं रहेगी और बसुधैव कुटुम्बकम की कल्पना भी साकार हो जाएगी तथा पूरा विश्व ही एक कुटुम्ब बन जाएगा।  राधा-कृष्ण व गोप-गोपियां की वेशभूषा में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को प्रस्तुत किए। इनमें ओखल लीला, कलिया नाग मर्दन, कंस-बध, द्रोपदी चीर हरण के साथ कवि रसखान की कृष्ण भक्ति सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

गुरूकुल द स्कूल में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में 12 देशों के बच्चों ने भाग लिया

Image
गुरूकुल द स्कूल में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में 12 देशों के बच्चों ने भाग लिया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- गुरूकुल द स्कूल में गुरुकुल कोलोक्वियम मॉडल यूनाइटेड नेशन्स  का सफल आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत समेत 12 देशों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें भारत के बच्चे ऑफलाइन व 11 देशों के बच्चे ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उदघाटन कार्यक्रम की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने दीप जलाकर किया और कार्यक्रम की थीम रोटरी इंटरनेश्नल क्लब-इमेजिन रोटरी की थीम युवा कार्यकर्ता कानून निर्माता और परिवर्तन के प्रेरक के रूप में आधारित रही। 8 कमेटियां बनाकर छात्र-छात्राओं ने वर्तमान की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की और उनका समाधान निकालने के सुझाव दिए। नाइजीरिया, बांग्लादेश, यूएसए, मेक्सिको, इंडोनेशिया, कनाडा, उज्बेकिस्तान, यूएई, नीदरलैंड्स, कतर व पाकिस्तान के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभागिता निभाई।  विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत कि...

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Image
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- एच ब्लॉक गोविंदपुरम स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों के लिए कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के सैकडों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लिया और अपनी छोटी-छोटी कविताओं से बडी-बडी बातें बोलकर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल के निदेशक संदीप रूहेला व प्रदीप रूहेला ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। निर्णायक मंडल में शिखा अरोडा, अर्चना पुरी व आरती वर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गाजियाबाद में टेनिस वॉलीबॉल व पिट्टूू फोड की प्रतियोगिता होगी

गाजियाबाद में टेनिस वॉलीबॉल व पिट्टूू फोड की प्रतियोगिता होगी प्रतियोगिता से पहले सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया गया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबादः - हापुड रोड स्थित सेठ मुकन्द लाल इंटर कॉलेज में रविवार को टेनिस वॉलीबॉल व लागोरी यानि पिट्टूू फोड की क्लॉस लगी। टेनिस वालीबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा तकनीकी स्टॉफ को वर्कशॉप में ट्रेनिंग दी गई।   वर्कशॉप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और टेनिस वॉलीबॉल व लागोरी के बारे में जानकारी दी गई। वर्कशॉप के आयोजक राहुल देव ने बताया कि वर्कशॉप में टेनिस वॉलीबॉल व लागोरी खेल व उससे सम्बंधित नियमों की जानकारी दी गई। प्रदेश में राष्ट्रीय सब जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाना है, उसे लेकर भी चर्चा की गई। प्रतियोगिता गाजियाबाद या गाजीपुर में से किस जनपद में कराया जाए, इसका निर्णय सितंबर माह में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता मं कराया जाएगा। साथ ही तनीकनी स्टॉफ की परीक्षा भी कराई जाएगी। केंद्र सरकार ने देश के पारम्परिक खेलों को बढावा ...