Posts

Showing posts from August, 2023

राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

Image
राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः  राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आकर्षण क्लब की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यकम रहे। राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने तीज, रक्षाबंधन के गीतों पर नृत्य किया। उन्होंने राधा-कृष्ण बनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने सराहना की। कपल्स गेम भी आकर्षण का केंद्र रहे। क्लब की अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने सभी का स्वागत किया और सभी को तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। मंजू लड़िया, परीशा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, बेला अग्रवाल, सीताराम भुवालका, कृष्ण पोद्दार आदि भी मौजूद रहे। ..........

शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सफाई मित्र रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़

Image
शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सफाई मित्र रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा प्रातः भ्रमण के दौरान लेते हैं जिसके क्रम में न केवल सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हैं बल्कि सफाई मित्रों के साथ भी रूबरू होते हैं, सफाई मित्रों को स्वच्छता के प्रति मोटिवेट करने का कार्य भी प्राथमिकता पर किया जा रहा हैl प्रातः निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा ठाकुरद्वारा, मेरठ रोड, दुहाई व अन्य मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया, मौके पर सफाई मित्रों से वार्ता भी की गई शहर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना के लिए कहा गया साथ ही जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए, मौके पर सफाई कर्मचारी निर्धारित स्थान पर मेहनत से कार्य करते हुए मिले जिन को देखकर नगर आयुक्त ने उनसे उनके स्वास्थ्य का हाल जाना, उनके परिवार जनों का भी स्वास्थ्य जाना, साथ ही स्वच्छता के प्रति मोटिवेट कियाl महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के...

परिजनों संग मना संजीव गुप्ता के भतीजे तुषार गुप्ता का जन्मदिन

Image
परिजनों संग मना संजीव गुप्ता के भतीजे तुषार गुप्ता का जन्मदिन   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- मंगलवार को समरकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता के पुत्र और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे तुषार गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से के साथ मनाया गया तुषार गुप्ता कंपनी के डायरेक्टर हैं तथा आधुनिक एवं उच्च विचारों के लिए जाने जाते हैं समरकूल ग्रुप को ऊंचाइयों पर ले जाने में तुषार गुप्ता का एक बड़ा योगदान शामिल है  इस अवसर पर परिवार एवं कंपनी के लोगों के संग केक काटकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सुरभि गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तनुज गुप्ता, तास्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, रोहित गोयल, नरेश बत्रा आदि उपस्थित रहे

30 अगस्त व 31 अगस्त दोनों दिन राखी बांधी जा सकती हैः पंडित विष्णु दत्त सरस

Image
30 अगस्त व 31 अगस्त दोनों दिन राखी बांधी जा सकती हैः पंडित विष्णु दत्त सरस भद्रा काल का अवश्य ध्यान रखें, भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर किसी भी असमंजस में ना पडें। रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त या 31 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जा सकता है, मगर भद्रा काल का ध्यान रखना होगा। पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि भद्रा के चलते त्योहार दो तिथियों में बंट गया है। भद्रा काल 30 अगस्त को पूर्णिमा शुरू होते ही लग जाएगा और रात्रि 09 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसी कारण बहनें इस असमंजस में हैं कि रक्षाबंधन किस दिन मनाएं। 30 अगस्त को भद्रा काल के खत्म होने पर रात्रि 09 बजकर मिनट के बाद भाईयों को राखी बांशी जा सकती है, मगर बहुत से लोग रात्रि में राखी बांधने को सही नहीं मानते हैं। ऐसे में 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। पंडित विष्णु दत्त सरस ने बताया कि काशी के विद्वानों के अनुसार पूर्णिमा 31 अगस्त को प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 31 अगस...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल छात्राओं ने उत्साह से फौजी भाईयों के लिए बनाईं राखियां

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल छात्राओं ने उत्साह से फौजी भाईयों के लिए बनाईं राखियां हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी बनाई। जवानों के लिए राखियां बनाने के लिए छात्राओं में बेहद उत्साह रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने बताया कि जवानों के लिए राखियां बनाने के लिए स्कूल की छात्राओं में बहुत उत्साह रहा। देश व देशवासियों की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात  जवान अपने परिवार के साथ पर्व भी नहीं मना पाते हैं। वे बहनों की ही नहीं पूरे देशवासियों की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। भाई तो सिर्फ अपनी बहनों की ही रक्षा करते हैं, मगर देश के जवान तो हम सबकी रक्षा का वचन लेते हैं और निभाने के लिए अपना बलिदान तक दे देते हैं। ऐसे भाईयों के लिए स्कूल की छात्राओं ने बडे उत्साह के साथ राखियां बनाईं। साथ ही उनके लिए संदेश भी लिखे हैं, जिन्हें राखियों के साथ बार्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात फौजी भाईयों को भिजवाया गया है।

इस बार रक्षाबंधन पर्व पर पूरे दिन रहेगा भद्रा का सायाः आचार्य दीपक तेजस्वी

Image
इस बार रक्षाबंधन पर्व पर पूरे दिन रहेगा भद्रा का सायाः आचार्य दीपक तेजस्वी 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 2 मिनट के बाद व 31 अगस्त को प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक बांधी जा सकेगी राखी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व है। इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर जहां उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहन की हमेशा रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।  इस बार रक्षा बंधन पर्व को लेकर यह असमंजस है कि रक्षा बंधन का पर्व 30 या 31 अगस्त में से किस दिन मनाया जाए। ऐसा भद्रा के चलते हो  रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भद्रा रहित काल में मनाया जाना चाहिए। इस बार पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा के शुरू हो जाने से बहनें असमंजस में हैं कि अपने भाईयों को राखी 30 अगस्त को बांधे या फिर 31 अगस्त को बांधे। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि और अपरा...

श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन का अंतिम सोमवार धूमधाम से मनेगाः श्रीमहंत नारायण गिरि

Image
श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन का अंतिम सोमवार धूमधाम से मनेगाः श्रीमहंत नारायण गिरि भगवान दूधेश्वर के जलाभिषेक के लिए देश भर से लाखों शिव भक्त आएंगे  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः सावन का अंतिम सोमवार ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में इसको लेकर तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष व श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि सावन का अंतिम सोमवार होने से 28 अगस्त को देश भर से शिवभक्त  जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचेंगे। लाखों शिवभक्त जलाभिषेक करने आएंगे। इसी के चलते मंदिर की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इसमें पुलिस-प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। मंदिर के स्वयंसेवक भी भक्तों की सेवा में लगे रहेंगे। श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि रविवार 27 अगस्त की रात्रि 12 बजे से ही भक्तों के दूधेश्वर नाथ भगव...

आरसीसी इलेविन ने रोथमेंस क्रिकेट क्लब को हराया

Image
आरसीसी इलेविन ने रोथमेंस क्रिकेट क्लब को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे आईपीएल टी 20 सीजन 3 का लीग मैच में आरसीसी इलेविन व रोथमेंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में  आरसीसी इलेविन ने टीम ने 85 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और 5 विकेट से आसान जीत दर्ज की।  मैच में रोथमेंस क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 17 ओवर में 84 रन पर ही ढेर हो गया। जौली ने 15 रन व सोनू शर्मा ने 14 रन का योगदान दिया। जस्सी सिंह ने 3 लिए। सचिन, हर्ष व विक्रांत को 2-2 विकेट मिले। आरसीसी इलेविन ने 85 रन का लक्ष्य 11.1 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मनु चौधरी ने 29 रन बनाए। केशव कुमार 20 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जस्सी सिंह को दिया गया।

रोजबेल पब्लिक स्कूल ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अमृत भारत स्टेशन स्कीम के उदघाटन समारोह के अवसर पर हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक बलप्रीत सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया था। उदघाटन समारोह के दौरान गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल की कक्षा 7 की सुकन्या ने निबंध, कक्षा 9 के दक्ष भडाना ने डिबेट, कक्षा 9 के अमित ने आर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 के शिवम गुप्ता ने निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला था। इन सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने अतुल्य इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने अतुल्य इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय  अतुल्य इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि अनामिका, अनीता, स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने दीप जलाकर किया। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राआंे ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रेनबो आफ पोएट्री, स्मार्ट षैफ, टाइम टु स्क्रेच, थीमेटिक एक्सपैरीमैन्ट ऑन वाटर, ‘चैस चैम्पियनषिप’, बुक रिव्यू, कॉमिक, टेराबाइट, रेडियो जॉकी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपने अंदर छिपे कौशल को जानकर उसे निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्...

पैराडाइस क्लब के तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

Image
पैराडाइस क्लब के तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः पैराडाइस क्लब द्वारा हरियाली तीज पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। तीज उत्सव का आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। ममता सिंघल ने गणेश वंदना से उत्सव की शुरूआत की। संगीता, अलका, ऐश्वर्या, वंदना, सोनल व नीलू ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।  गति गर्ग, रेनू व ममता ने पति भाग गया नाटक से सभी को हँसाकर लोटपोट कर दिया। मेघना बंसल व मिनाक्षी ने मेला देखन जाऊंगी गाने पर सुन्दर प्रस्तुति दी। वंदना, रेनू, अर्चना, मेघना, गति व अल्पना ने सावन के नटखट गीतों पर प्रस्तुति दी।  नूतन ने नन्द-भाभी के बीच की बातों को नृत्य के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा। सोनल व रेनू ने रोचक खेल खिलाये जिसकी विजेता कमलेश बंसल, सरिता व संगीता रहीं। हास्य कविता प्रतियोगिता में रेनू, गति एवं सोनल ने बाजी मारी। राखी -लुम्बा थाली प्रतियोगिता कमलेश एवं ऐश्वर्या के नाम रही। तीज क्वीन  का ताज़ प्रीती जैन के सर लगा। रेनू अग्रवाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक दल में शामिल डॉ मधु पोद्दार व ...

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में जैन बाल संस्कार शिविर हुआ

Image
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में जैन बाल संस्कार शिविर हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः  श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में रविवार को जैन बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमिटी द्वारा अनुकरण सागर महाराज के सानिध्य में हुए शिविर में 250 बच्चों ने भाग लिया। अनुकरण सागर महाराज ने बच्चों को अपने देश के स्वर्णिम इतिहास से परिचित कराया और विनम्रता से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने गुरुओं व माता पिता के लिए सदा विनयवान आज्ञाकारी रहें। जिंदगी में कितनी भी बड़ी क्यों मुश्किल ना आ जाए घबराने की बजाय  अपने माता.पिता व अपने गुरुओं के साथ उसे साझा करें। वह आपकी हर मुश्किलों को शहर सुलझाने में सक्षम है। 84 लाख योनियों में घूमने के बाद बड़ी मुश्किल से ही नरतन रतन मिला है। इसे आत्महत्या जैसी भावना से दूषित न करें। कभी भी आत्महत्या के बारे में न सोचें। किसी भी प्रलोभन में आकर गलत राह को न चुने। प्रदीप जैन सन्मति, मंत्री प्रदीप जैन, भूपेंद्र जैन राजू, प्रशांत जैन आदि भी मौजूद रहे। ...

हरियाली तीज का पर्व शंकर और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक हैः श्रीमहंत नारायण गिरि

Image
हरियाली तीज का पर्व शंकर और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक हैः श्रीमहंत नारायण गिरि  इस दिन भगवान शंकर के पूरे परिवार की पूजा-अर्चना की जाती है रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः  श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष व श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने सभी को हरियाली तीज पर्व की बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली का संदेश लेकर आएगा। श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व शनिवार 19 अगस्त को है। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में भी इसे धूमधाम से मनाया जाएगा। हरियाली तीज का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसे सिंधारा तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भारत के राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में उत्साह के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज का पर्व नेपाल के कई क्षेत्रों में भी  मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने अखंड सौभाग्य के...

31 अगस्त को सुकर्मा योग में रक्षा बंधन मनाना रहेगा शुभः श्रीमहंत नारायण गिरि

Image
31 अगस्त को सुकर्मा योग में रक्षा बंधन मनाना रहेगा शुभः श्रीमहंत नारायण गिरि 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक ही है पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा भी लग जाएगी भद्रा में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबादः श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष व श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन पर्व 31 अगस्त को मनाना ही शुभ होगा। मंदिर में भी उसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। श्रीमंहत नारायण गिरि ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यदि उस दिन भद्रा होती है तो बहनें भाई को राखी नहीं बांधती हैं क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इस साल भी रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा का साया है। इस कारण असमंजस की स्थिति बन गई है कि रक्षाबंधन कब मनाया जाए। इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ हो रही है और इसका ...

स्वतंत्रता दिवस हम सब में उत्साह और उमंग शक्ति प्रदान करें,प्रत्येक भारतीय समान है, सभी के पास बराबर अवसर और अधिकार है तथा सभी के समान दायित्व कर्तव्य है,:- बीके शर्मा हनुमान

Image
स्वतंत्रता दिवस हम सब में उत्साह और उमंग शक्ति प्रदान करें,प्रत्येक भारतीय समान है, सभी के पास बराबर अवसर और अधिकार है तथा सभी के समान दायित्व कर्तव्य है,:- बीके शर्मा हनुमान रिपोर्ट :- विकास कुमार   गाजियाबाद :- विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि हमने 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया  यह देखना सुखद है कि एक नए भारत का निर्माण तेजी से हो रहा है। यह नया भारत आत्मविश्वास से भरा है और अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति कहीं अधिक आशावान है। इसी कारण यह भावना प्रबल हो रही है। कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होने को है। इस सपने की समय रहते और सही तरह से साकार करने के लिए यह आवश्यक ही नहीं, बल्कि अनिवार्य है कि हम सब भारतीय शांति और सद्भाव को सर्वाधिक महत्व दें और जितना सजग अपने अधिकारों को लेकर रहें उतना ही उन कर्तव्यों को लेकर भी, जो एक नागरिक के रूप में वांछित हैं। जितना समर्पण हमें देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रदर्शित करना होगा उतना ही बंधुत्व और सामाजिक समरसता के लिए भी । इससे ही भारत एक सबल और सक्षम देश ...

गुरुकुल द स्कूल में शिक्षकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Image
गुरुकुल द स्कूल में शिक्षकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः  गुरुकुल द स्कूल में शिक्षकों की क्षमता को बढाने के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम दो दिन चला जिसमें 60 शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों के सतत एवं व्यापक विकास और शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की क्षमताओं को मजबूती देने के साथ उन्हें नई शिक्षण तकनीक शैली व पाठ्यक्रम की देने नवाचारों के प्रयोगों को बढावा देने के उददेश्य से कार्यकम का आयोजन किया गया। क्षमता संवर्धन कार्यक्रम से हम सीखने और सिखाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं, जिससे शिक्षकों का  विकास होता है। कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ शिक्षा विद वी के मिश्रा व डॉ अमित बजाज ने समेकित शिक्षा दृष्टिकोण, पाठ्यक्रम के सुधारात्मक एवं निदानात्मक बिंदुओं, तकनीक का समाहरण, मूल्यांकन नीति, समवेशी शिक्षण आदि के बारे में बताया। ...

ग्रेटर नोएडा पोदार लर्न स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Image
ग्रेटर नोएडा पोदार लर्न स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट ग्रेटर नोएडाः अमृत महोत्सव के समापन समारोह के उपलक्ष्य में चल रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा पोदार लर्न स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, गायन, कविता पाठ आदि के द्वारा सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक  अंतरा रॉय ने बताया कि गत सप्ताह हुई चित्रकला, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत कर दिया। बच्चों के ग्रैंड पेरेंट्स ने आजादी के बाद देश में हुए विकास से सम्बंधित अपने अनुभव साझा किए।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने बच्चों की शिक्षा शरू कराने के लिए लिखा बाल आयोग को पत्र

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने बच्चों की शिक्षा शरू कराने के लिए लिखा बाल आयोग को पत्र डीएफआरसी में शिकायत करने पर डीपीएस स्कूल ने बच्चों की शिक्षा पर लगाई रोक  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- प्रदेश के निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाये गये फीस अधिनियम 2018 का प्रचार बड़े जोर शोर से किया गया था लेकिन अब यही फीस अधिनियम 2018  अभिभावको के लिये नासूर बनता नजर जा रहा है मामला है गाजियाबाद के नामी स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर का जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाये गये फीस अधिनियम 2018 के अंतर्गत जिले में बनी जिला स्तरीय शुल्क नियामक समिति में अभिभावक मनीषा पत्नी सतेंद्र कुमार द्वारा फीस वृद्धि की शिकायत करने पर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर द्वारा मनीषा की पुत्री जो कक्षा 9 में पढ़ती है और पुत्र जो कक्षा 7 का विद्यार्थी है पर पिछले लंबे समय से स्कूल आने पर रोक लगा रखी है जिसके कारण अभिभावक और इनके दोनों बच्चे गहरे मानसिक तनाव में है  अभिभावक द्वारा जिलाधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक , सयुक्त शिक्षा निदेशक , मेरठ स...

भागवत कथा अमृत से भी बढ़कर हैः विष्णु दत्त सरस

Image
भागवत कथा अमृत से भी बढ़कर हैः विष्णु दत्त सरस  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट हरिद्वारः श्री सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा परमार्थ आश्रम सप्तसरोवर हरिद्वार में आयोजित कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस की श्रीमद भागवत कथा शुरू हो गई। कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने भागवत कथा का माहत्म बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा अमृत से भी बढ़कर है। इसका रसपान देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। देवतागण भी भागवत कथा सुनने के लिए तरसते हैं। मनुष्य बहुत भाग्यशाली है कि उसे और मोक्ष प्रदान करने वाली, सभी कष्टों से छुटकारा दिलाने वाली व जन्म-जन्मांतर के पाप को नष्ट करने वाली श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य मिलता है। पंडित विष्णु दत्त सरस ने धुंधकारी मोक्ष एवं गोकर्ण प्रसंग की कथा सुनाई और कहा कि द्रौपदी व कुन्ती महाभागवत नारी है। कुन्ती स्तुति के बाद उन्होंने परीक्षित जन्म एंव शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। भगवान के विराट स्वरूप का वर्णन कर उन्होंने सभी को भाव-विभोर कर दिया। अंत में संगीत एवं झांकी ने सबको कृष्ण रंग में सराबोर कर दिया।

मेरी माटी मेरा देश अभियान का हुआ शुभारंभ, महापौर तथा नगर आयुक्त ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

Image
मेरी माटी मेरा देश अभियान का हुआ शुभारंभ, महापौर तथा नगर आयुक्त ने दिलाई पंचप्रण की शपथ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया है जिसके क्रम में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गईl महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पूरे शहर में मेरी माटी मेरा देश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया आगे भी 15 अगस्त पर मेरी माटी मेरा देश अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा लगातार कार्यक्रम चलते रहेंगे जिसमें शहर में अलग-अलग स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम लेखन प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहर वासियों को देश के प्रति जागरूक किया जा रहा हैl हाथों में मिट्टी दीपक शपथ समारोह का आयोजन हुआ महापौर तथा नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में मेरी माटी मे...

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियावाद और रोटरी क्लब गाजियावाद हिण्डन के द्वारा नन्दग्राम में सफाईकर्मियों को हाईजिन किट और छाता वितरण किया गया

Image
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियावाद और रोटरी क्लब गाजियावाद हिण्डन के द्वारा नन्दग्राम में सफाईकर्मियों को हाईजिन किट और छाता वितरण किया गया रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- नन्दग्राम के  रामलीला ग्राउन्ड में प्रधानमंत्री के संदेश - अपनी माटी अपना देश को चरितार्थ करने के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियावाद और रोटरी क्लब गाजियाबाद डिण्डन के द्वारा सफाई कर्मियों को हाईजिन किट और बारिस तथा धूप से बचने के लिए छाता वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें करीब  100 से ज्यादा सफाई कर्मियों को ये सामग्री वितरित की गई , शहर को साफ और सुन्दर रखने में हमारे सफाई कर्मियों की अहम भूमिका रहती है , हमें इनका होसला बढाना चाहिए और इनसे प्रेम व्यवहार करना चाहिए , इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी  सचिव डॉ किरन गर्ग , सभापति डॉ सुभाष गुप्ता , श्री नितिन गौड जी ( आयुक्त नगर निगम ), रो.प्रशांत राज शर्मा ( रोटरी भावी गवर्नर ), श्री वीरेन्द्र त्यागी पार्षद,  संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस, डी सी बंसल ( सभासद रेडक्रॉस ), राकेश गुप्ता , रो.धवल गुप्ता  , रो.रिंकी गुप्ता रोटरी अध्य...

भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जयकारों से गूंज उठा कथा पंडाल

Image
भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जयकारों से गूंज उठा कथा पंडाल  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः राईट गंज में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ सप्ताह  में मंगलवार को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। भगवान के जन्म लेते ही कथा पंडाल में मौजूद भक्त भाव-विभोर हो गए।  कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, बधाई हो बधाई हो आदि भजन प्रस्तुत किए जिन पर भक्त देर तक झूमते रहे।  कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि जब भी धरती पर पापख् अधर्म, अत्याचार व अनाचार बढ जाता है तो भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचार व अनाचार से जब चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार कर धर्म की रक्षा की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया और कहा कि भगवान की बाल लीलाएं आनंदित करती हैं। उनकी हर लीला के पीछे कोई ना कोई संदेश छिपा हुआ है।  रामनिवास गर्ग, अजय, अंजू, मुख्य यजमान राधिका, अक्षय, प्रभात, कीर्ति,...

व्यापारी राकेश गोयल के निवास पर जनरल वी के सिंह ने प्रकट की शोक संवेदनाएं

Image
व्यापारी राकेश गोयल के निवास पर जनरल वी के सिंह ने प्रकट की शोक संवेदनाएं रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद में डेंगू से हुई राजनगर निवासी आयुष गोयल की मृत्यु के पश्चात उनके निवास स्थान पर लगातार लोगों के द्वारा शोक प्रकट करने के लिए आगमन जारी है इसी कड़ी में शनिवार को गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह का व्यापारी राकेश गोयल के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आगमन हुआ यहां वी के सिंह ने आयुष गोयल के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि वे गाजियाबाद के जनप्रतिनिधि होने के नाते दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए हैं तथा किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए आप तत्काल मुझसे संपर्क कर सकते हैं तथा वी के सिंह की संवेदनाओं के प्रत्युत्तर राकेश गोयल ने भी केंद्रीय मंत्री के इस दुख की घड़ी में आगमन पर आभार व्यक्त किया इस मौके पर समरकूल के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, सलामत मिंया, भानु शिशोदिया, कुलदीप चौहान, विनीत शर्मा, के डी त्यागी,  उपस्थित रहे।

हनुमान से बड़ा राम भक्त कोई नहीं हैः आचार्य सूरसेन ब्रजवासी

Image
हनुमान से बड़ा राम भक्त कोई नहीं हैः आचार्य सूरसेन ब्रजवासी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ हीरो रिपोर्ट गाजियाबादः राजनगर सेक्टर 14 स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में आयोजित श्री हनुमत कथा में कथा व्यास आचार्य सूरसेन ब्रजवासी ने कहा कि भक्ति सीखनी हो तो हनुमान जी से सीखो। हनुमान से बड़ा राम भक्त कोई नहीं है। आचार्य सूरसेन ब्रजवासी ने कहा कि हनुमान जी हमेशा राम नाम में ही मस्त रहते हैं।  यह उनकी भक्ति का प्रताप ही है कि वे राम नाम का गुणगान करते हुए असंभव कार्य को भी संभव कर देते हैं।  जहां भी राम नाम का गुणगान होता है, वहां हनुमान अवश्य मौजूद रहते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।  हनुमत कथा के आयोजक ज्योतिष भास्कर पं. मुकेश चंद शास्त्री ने कहा कि भगवान राम की कृपा से पहले हनुमान जी की कृपा प्राप्त करनी जरूरी है। हनुमान जी प्रसन्न हो जाएं तो वे भक्तों का कल्याण तो करते ही हैं, साथ ही भगवान राम से उनका साक्षात्कार भी कराते हैं।  मां भगवती संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कथा व्यास आचार्य सूरसेन ब्रजवासी व पं. मुकेश चंद शास्त्री का स्वागत किया।

श्रीमदभागवत साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप हैः पंडित विष्णु दत्त सरस

Image
श्रीमदभागवत साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप हैः पंडित विष्णु दत्त सरस हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः राईट गंज में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने शुकदेव-राजा परीक्षित प्रसंग का वर्णन किया और बताया कि कलयुग में भागवत महापुराण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। भागवत कथा से धुंधकारी जैसे महापापी व प्रेतात्मा का भी उद्धार हो गया। पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि कलिुयग में मोक्ष व कष्टों से मुक्ति के लिए भागवत कथा श्रवण करने से सरल साधन दूसरा कोई नहीं है। भागवत कथा का श्रवण करने से अर्थ, धर्मए काम के साथ साथ भक्ति की प्राप्ति होती है और मुक्ति मिलती है। पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि श्रीमदभागवत साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है। इसके एक-एक अक्षर में भगवान समाए हुए हैं। इस कथा को सुनना दान, व्रत व तीर्थ से भी बढ़कर है। रामनिवास गर्ग, अजय, अंजू, मुख्य यजमान राधिका, अक्षय, प्रभात, कीर्ति, राघव, अद्वित, अमायरा, प्राकृत आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया।

स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में शहर के स्कूल 8 अगस्त को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे इंडीपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया गाजियाबाद के आहवान पर शहर के सभी स्कूल 8 अगस्त को बंद रहेंगेबिना किसी जांच के स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी गलतः डॉ सुभाष जैन

Image
स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में शहर के स्कूल 8 अगस्त को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे  इंडीपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया गाजियाबाद के आहवान पर शहर के सभी स्कूल 8 अगस्त को बंद रहेंगे बिना किसी जांच के स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी गलतः डॉ सुभाष जैन हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः  आजमगढ़ के स्कूल में हुई दुर्घटना व उसके कारण स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षक की गिरफ्तारी से शहर के स्कूलों के संचालकों व शिक्षकों में रोष है। अपना रोष व्यक्त करने व घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर के सभी स्कूल इंडीपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया गाजियाबाद के आहवान पर मंगलवार 8 अगस्त को बंद रहेंगे। इस पर भी मांग पूरी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालक व शिक्षक एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। संस्था के अध्यक्ष डॉ सुभाष जैन व सचिव गुलशन कुमार भाम्बरी ने बताया कि आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा द्वारा फोन लाने पर प्रिंसिपल ने टोका तो उसने विद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा के अभिभावकों की श...

हनुमान चालीसा का पाठ बड़े से बड़े संकट को दूर कर सकता हैः आचार्य सूरसेन ब्रजवासी

Image
हनुमान चालीसा का पाठ बड़े से बड़े संकट को दूर कर सकता हैः आचार्य सूरसेन ब्रजवासी योतिष भास्कर पं. मुकेश चंद शास्त्री द्वारा श्री विश्वनाथ मंदिर में श्री हनुमत कथा का आयोजन कराया जा रहा है हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः राजनगर सेक्टर 14 स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्री हनुमत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बडी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथा व्यास आचार्य सूरसेन ब्रजवासी ने शुक्रवार को हनुमान चालीसा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके भक्त हनुमान को प्रसन्न करना जरूरी है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ ही काफी है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान चालीसा में इतनी शक्ति है कि जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।  आर्थिक तंगी से लेकर कोर्ट कचहरी आदि सभी समस्याओं को दूर करने में यह बहुत सहायक है।  हनुमान चालीसा का पाठ बड़े से बड़े संकट को दूर कर सकता है। श्री हनुमत कथा का आयोजन मां भगवती संकीर्तन मंडली व शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष भा...

भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैंः पंडित विष्णु दत्त सरस

Image
भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैंः पंडित विष्णु दत्त सरस हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   गाजियाबादः राइट गंज में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। कथा के पहले दिन प्रातः कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद कलश यात्रा में सैकडों महिलाओं ने भाग लिया। अपरान्ह 3 बजे से शुरू हुई भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने भागवत कथा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। कथा सुनने से जहां सभी प्रकार के कष्टों का अंत होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है, वहीं मन का शुद्धिकरण भी होता है। भागवत से भक्ति एवं भक्ति से शक्ति की प्राप्ति होती है तथा जन्म-जन्मांतर के सारे विकार नष्ट होते हैं। भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। अतः हमें प्रतिदिनअपनी व्यस्त दिनचर्या से प्रभु भक्ति के लिए समय  निकालना चाहिए और श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। भगवान के भजनों पर भक्त झूम उठे। रामनिवास गर्ग, अजय, अंजू, मुख्य यजमान राधिक...

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने ताली-थाली बजाकर किया बीएसए कार्यलय पर प्रदर्शन

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने ताली-थाली बजाकर किया बीएसए कार्यलय पर प्रदर्शन  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आश्वासन 7 दिन के अंदर होंगे सभी दाखिले - जीपीए  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने 10 दिन के अंदर दूसरी बार जिले के निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत चयनित बच्चों के दाखिले नही लिये जाने और अधिकारियों के लचीले रवैये को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यलय पर हाथों में पोस्टर और स्लोगन लेकर ताली - -थाली बजाकर लगभग 4 घण्टे तक जबरदस्त प्रदर्शन किया प्रदर्शन को बढ़ता देख जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लगभग 12.45 पर कार्यलय पहुचे जिसके बाद गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन और पेरेंट्स द्वारा सभी बिंदुओं को विस्तार पूर्वक बीएसए को बताया गया जिस पर बीएसए ने जीपीए को 7 दिन के अंदर आरटीई के सभी बच्चों के दाखिले कराने के लिय आश्वश्त किया गया जिसके बाद धरने प्रदर्शन को अगली तय समय सीमा के लिये पोस्टपोंड किया गया यह बया करने के लिये काफी है की एक तरफ जहाँ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में पूरे उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा र...

प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं विधायक अतुल गर्ग ने दी मृतक आयुष गोयल के परिवार को सांत्वना

Image
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं विधायक अतुल गर्ग ने दी मृतक आयुष गोयल के परिवार को सांत्वना रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद में डेंगू से हुई राजनगर निवासी आयुष गोयल की मृत्यु के पश्चात उनके निवास पर शहर के गणमान्य जनों का लगातार आगमन जारी है बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक अतुल गर्ग भी राकेश गोयल के निवास पर इस दुखद घटना के लिए शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे यहां परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने इस असहनीय दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें साहस दिलाया इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, पार्षद प्रवीण चौधरी, समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमन गोयल तथा परिवार के लोग उपस्थित रहे।

गुरूकुल द स्कूल में यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन हुआ

Image
गुरूकुल द स्कूल में यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः गुरूकुल द स्कूल में गुरुकुल क्लोकुअम मॉडल यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन रोटरी इंटरनेश्नल क्लब, इमेजिन रोटरी व गुरुकुल के इंटरेक्ट क्लब द्वारा सुनिश्चित थीम ’’सामाजिक चेतना के जागरण में कर्मठ युवाओं का जोशपूर्ण प्रतिनिधित्व पर आधारित रहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व ईश आराधना से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय एवं वर्तमान न्यायिक सदस्य, एनजीटी, विशिष्ट अतिथि सामाजिक नीति विशेषज्ञ डॉ. पीयूष एंटनी, एक्सपर्ट, फायनेंस प्रोफेशनल शिवानी रस्तोगी चौहान व राष्ट्रीय हरित अधिकरण विशेषज्ञ डॉ. अफ़रोज अहमद रहे। सम्मेलन के लिए 8 कमेटियों का गठन किया गया था जिनमें भारत, फिलीपिन्स, इण्डोनेशिया, केनिया आदि देशों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रदत्त कार्यभार के अनुरूप जीवंत प्रस्तुति दी व विभिन्न मामलों पर अपने मत व्यक्त किए।