Posts

Showing posts from June, 2023

जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Image
जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः आरडीसी स्थित आकाश  बायजूस  में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्थान के अकैडमिक हैड नितेश भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को बुके व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जेईई एडवांस की परीक्षा में अनंत सिंघल, सुधांशु झा, प्रतीक, कार्तिक सिंह, वंशिका सिंह, संजना सिंह, प्रयाग आदि छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। इन सभी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सफायर ने 25 लाख से लैब का निर्माण कराया

Image
रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सफायर ने 25 लाख से लैब का निर्माण कराया आध्यात्मिक नगर इंटर कॉलेज में हुआ है लैब का निर्माण हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सफायर द्वारा आध्यात्मिक नगर इंटर कॉलेज में  नई जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान लैब का निर्माण कराया गया है। लैब का उदघाटन समारोह विज्ञानोदय में  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित खन्ना व नीलू खन्ना ने पीडीजी  दीपक गुप्ता की मौजूदगी में किया। रीना गुप्ता व अंकित गोयल ने बताया कि लैब के निर्माण पर 25 लाख की लागत आई जिसमें यूईपीएलए रोटरी फाउंडेशन भारत व आरसी जीबी सफायर के सदस्यों का भी योगदान रहा।  लैब सभी लैब सामग्रीए काउंटरए कंप्यूटरए डेस्कए कुर्सियों से सुसज्जित हैं और छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान और कंप्यूटर का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित खन्ना ने अध्यक्ष रीना गुप्ता व क्लब के सदस्यों द्वारा लैब निर्माण कराए जाने की सराहना की। प्रधानाचार्य जेपी शर्मा ने सभी का स्वागत किया। क्लब की सदस्य  अनीता सिंघल, सिम्मी अग्रवाल, पूर्ति बंसल, क...

नगर आयुक्त ने कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का किया औचक निरीक्षण, संबंधित फर्म को दिए सख्त निर्देश

Image
नगर आयुक्त ने कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का किया औचक निरीक्षण, संबंधित फर्म को दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा मोरटा तथा रेत मंडी स्थित कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया जिसमें मौके पर मशीनों द्वारा कचरे का प्रोसेस होता हुआ पाया गया कार्य की गति को देखते हुए नगर आयुक्त ने असंतोष व्यक्त किया संबंधित फर्म के ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा, साथ ही आधुनिक उपकरणों की संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारी डॉ मिथिलेश भी उपस्थित रहेl शहर के कचरा निस्तारण की प्रक्रिया में गाजियाबाद नगर निगम अहम भूमिका निभा रहा है महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशन में कई योजनाएं सफल हो रही है इसी क्रम में नगर आयुक्त महोदय द्वारा मोरटा स्थित कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का जायजा लिया गया वहां की व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित करने के लिए सख्त निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए, शहर के कचरे का प्रोसेस ससमय ना होने की दशा में फर्म के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के...

मानसून के बढ़ते कदम को देख निगम ने व्यवस्थाओं को किया पुख्ता, नगर आयुक्त ने जलभराव वाले स्थानों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Image
मानसून के बढ़ते कदम को देख निगम ने व्यवस्थाओं को किया पुख्ता, नगर आयुक्त ने जलभराव वाले स्थानों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- लगातार हो रही बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है वही शहर के ऐसे स्थान जहां जलभराव की स्थिति रहती है, वहां निगम द्वारा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया गया है, नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार प्रत्येक जोन में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां उपकरणों को लगाकर जलभराव से मुक्त किया गया है जिसका स्वयं नगर आयुक्त महोदय द्वारा भी मौके पर जायजा लिया गया, प्रक्रिया लगातार जारी है जिसमें जलकल विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात हैंl नगर आयुक्त महोदय द्वारा लगातार हो रही बारिश के क्रम में ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिसमें सिटी जोन के मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों का भी जायजा लिया गया मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण भी उपस्थित रहे, वार्ड संख्या 95, 92, कैलाश चौक, प्रेम नगर, केला भट्टा, इस्लामनगर, चौधरी मोड़, घंटाघर, अर्थला, मोहन नगर, भोपुरा चौक, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, ...

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लिया

Image
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ मेले  की तैयारियों का जायजा लिया मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से कांवड़ मेले को लेकर 2 घंटे चर्चा की रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- सावन मास व कांवड मेले के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से मुलाकात कर कांवड़ मेले को लेकर चर्चा की। दो घंटे तक चली चर्चा में पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सावन मास व कांवड़ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मंदिर ही नहीं मंदिर के आसपास भी पुलिस व्यवस्था रहेगी। हर आने-जाने वाले पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि चर्चा के दौरान श्रीमहंत नारायण गिरि ने पुलिस कश्मिनर को बताया कि मंदिर में श्रावण शिवरात्रि का ...

ईद उल अजहा से पूर्व नगर आयुक्त ने लिया शहर की मस्जिदों का जायजा, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए निर्देश

Image
ईद उल अजहा से पूर्व नगर आयुक्त ने लिया शहर की मस्जिदों का जायजा, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए निर्देश रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- डॉ नितिन गौड़  नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा ईद उल अजहा पर्व से पूर्व शहर की मस्जिदों का जायजा लिया जिसमें प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा मुख्य रूप से जलकल व्यवस्था को देखा, संबंधित विभागीय अधिकारी गण भी मौके पर उपस्थित रहे, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा माननीय पार्षद गण भी मौके पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण में रहेl पांचों जान में स्थित  मस्जिदों तथा ईदगाह पर स्वयं नगर आयुक्त पहुंचे वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही जोनल प्रभारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में स्थित मस्जिदों पर व्यवस्था पुख्ता करने हेतु निरीक्षण करने के निर्देश दिए, वार्ड संख्या 95 के पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी के साथ मस्जिद का दौरा किया पार्षद रुखसाना सैफी मौजूद रहे, वार्ड संख्या 48 मिर्जापुर के पूर्व पार्षद आसिफ के साथ ईदगाह का जायजा लिया इसी क्रम में कई क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों का भी निरीक्षण किया गयाl महापौर सुनीता...

इस बार दो महीने का होगा सावन मासः श्रीमंहत नारायण

Image
इस बार दो महीने का होगा सावन मासः श्रीमंहत नारायण भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन मास में लाखों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक मंदिर में सावन मास की विशेष तैयारियां की जा रही हैं   रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबाद  :- सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में हर वर्ष सावन मास देश भर से लाखों श्रद्धालु भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक करने आते हैं। इस बार सावन मास 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। मंदिर में सावन मास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि इस बार का सावन मास बहुत खास है क्योंकि इस बार सावन का महीना एक नहीं दो महीने का होगा और इस बार सावन सोमवार भी 8 रहेंगे। ऐसा शुभ संयोग 19 वर्ष बाद बना है। इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहने वाला है। यानी इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा, जिससे सावन में भगवान शिव के साथ भगवान ...

9 जुलाई को कमला नेहरू नगर मैदान में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार

Image
9 जुलाई को कमला नेहरू नगर मैदान में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद 9 जुलाई रविवार को श्री बागेश्वर धाम सरकार परमपूज्य श्रद्धेय श्री धीरेंद्र शास्त्री जी का कार्यक्रम कमला नेहरू नगर के मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है संस्कार उपवन के संस्थापक श्री नवनीत प्रिय दास जी एवं संस्कार उपवन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि परमपूज्य गुरु जी का कार्यक्रम 9 जुलाई को गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में आयोजित किया जायेगा

समाजवादी पार्टी द्वारा गाज़ियाबाद महानगर व जिले की कार्यकारिणी घोषित

Image
समाजवादी पार्टी द्वारा गाज़ियाबाद महानगर व जिले की कार्यकारिणी घोषित रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति से समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद व महानगर गाजियाबाद की 51 सदस्यीय जिला और महानगर कार्यकारिणी अनुमोदित की गयी, तथा उसकी घोषणा भी पत्रकार वार्ता में की हुई, फैसल हुसैन एडवोकेट जिलाध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगराध्यक्ष की घोषणा जितेन्द्र यादव पूर्व विधान परिषद सदस्य उ0प्र0, असलम चौधरी पूर्व विधायक ने इंपीरियल फार्म हाउस गोविंदपुरम गाजियाबाद में की, सभी जिला महानगर कार्यकारिणी के सदस्य गण महिला कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता गणों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त करते हुए नई समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। पूरे जोश के साथ पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को जन-जन में पहुचाने तथा किसी प्रकार क...

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच 27 जून को हुंकार रैली का आयोजन करेगीः अनुज त्यागी

Image
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच 27 जून को हुंकार रैली का आयोजन करेगीः अनुज त्यागी  लखनऊ के रेलवे स्टेशन चारबाग में होगी हुंकार रैली पुरानी पेंशन से कम पर कोई समझौता नहीं होगा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पुरानी पेंशन योजना बहाली मंच के द्वारा 27 जून को रेलवे स्टेडियम चारबाग लखनऊ में हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। हुंकार रैली में प्रदेश भर के शिक्षक भाग लेंगे। शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एक अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक एवम कर्मचारियों तथा राज्य सरकार द्वारा एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बंद कर दी गई और एक नई पेंशन योजना लागू कर दी गयी जो शिक्षकों के हित में नहीं है। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग विगत 18 वर्षों से लंबित है और सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है, जबकि यह देश के लगभग पचास लाख से अधिक कर्मचारीध् शिक्षकों और उनके परिवारों से जुड़ी है। देश के कई राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल कर दि...

9 जुलाई को होगा बागेश्वर धाम सरकार पूज्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का गाजियाबाद आगमन

Image
9 जुलाई को होगा बागेश्वर धाम सरकार पूज्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का गाजियाबाद आगमन रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद में आगामी 9 जुलाई रविवार को गाजियाबाद में मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का आगमन तय हुआ है श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का यह धार्मिक कार्यक्रम मुरादनगर स्थित संस्कार उपवन के तत्वाधान में कराया जायेगा, संस्कार उपवन की समस्त टीम के साथ साथ संस्थापक श्री नवनीत प्रियदास जी एवं मुख्य संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव गुप्ता कार्यक्रम की तैयारी में पूरी तरह से जुटे हुए है

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को प्रताप विहार के  न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यापकों, बच्चों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता व निदेशक मुनीष अग्रवाल ने किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने सभी को नियमित योग करने की शपथ भी दिलाई। उन्हांेंने कहा कि नियमित योग करने से हमारे जीवन में सकारात्मकता परिवर्तन आता है।  साथ ही तनाव से मुक्ति मिलती है, जिससे हम शारीरिक ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ होते हैं। योग सप्ताह के तहत पोस्टर, स्लोगन, जूम्बा डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनके विजेताओं को बुधवार को सम्मानित किया गया।

कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया संकल्प, बेटियों के हक की लड़ाई लड़ रहे :- बीके शर्मा हनुमान

Image
कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया संकल्प,                           बेटियों के हक की लड़ाई लड़ रहे :- बीके शर्मा हनुमान  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- राजनगर आईएमए भवन प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन व हनुमान  मंगलमय परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में  संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन और हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट प्रतिवर्ष कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर अनेकानेक  विशाल आयोजन कर संकल्प दिवस मनाता आ रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल  ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है जो इसके जिम्मेदार होंगे उनको इसकी सजा अवश्य मिलेगी बेटी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए ।  सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान  कहा कि उनकी संस्...

संभव मे प्राप्त 24 शिकायतों पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाए निर्माण

Image
संभव मे प्राप्त 24 शिकायतों पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाए निर्माण रिपोर्ट:-विकास कुमार  गाजियाबाद:- संभव के अंतर्गत नगर आयुक्त महोदय डॉक्टर नितिन गौड़ द्वारा शहर की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही की गई जिस के क्रम में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने के आदेश दिए गए, समस्त विभागीय अधिकारी संभव में उपस्थित हुए अपने-अपने विभाग से संबंधित संदर्भों पर पत्र प्राप्ति के उपरांत कार्यवाही कीl अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव द्वारा बताया गया कि संभव में 24 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग से संबंधित प्राप्त हुए, अवैध अतिक्रमण को लेकर भी अधिकांश शहर निवासी संभव में अधिकारियों से मिले, अवैध अतिक्रमण पर सख्त होकर नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को ना केवल तत्काल कार्यवाही के लिए आदेशित किया बल्कि शहर में अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए भी कहाl महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में  समस्त विभागी...

श्री दूधेवर नाथ महादेव मठ मंदिर में 22 व 23 जून को होगा “संत सनातन कुंभ

Image
श्री दूधेवर नाथ महादेव मठ मंदिर में 22 व 23 जून को होगा “संत सनातन कुंभ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में ब्रह्मलीन श्रीमहंत गौरी गिरि जी महाराज व सिद्ध संतों-महंतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देश भर से साधु-संत आएंगे। 22 जून को प्रातः 10 बजे से 12 बजे अपरान्ह तक शपथ ग्रहण, स्वागत व अभिनन्दन समारोह का आयोजन होगा एवं रात्रि को कवि सम्मेलन का आयोजन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। श्री दूधेवर नाथ महादेव मठ मंदिर के ब्रह्मलीन श्रीमहन्त गौरी गिरि जी महाराज व सिद्ध संतों-महंतों की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय संत सनातन कुम्भ का आयोजन किया जाएगा। संत सनातन कुंभ का आयोजन गुरूवार 22 जून व शुक्रवार 23 जून को होगा।  मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमहन्त नारायण गिरि जी ने बताया कि संत सनातन कुंभ का आयोजन मंदिर के दूधेश्वर सत्संग भवन में किया जाएगा, 22 जून को मध्यान्ह में दिल्ली सन्त महामण्डल का एक दिवसीय अधिवेशन जिसमें श्रीमहन्त नारायण गिरि ...

प्रधानमंत्री आवास योजना का निगम मुख्यालय में हुआ सोशल ऑडिट, लाभार्थियों ने किया धन्यवाद

Image
प्रधानमंत्री आवास योजना का निगम मुख्यालय में हुआ सोशल ऑडिट, लाभार्थियों ने किया धन्यवाद रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)  का सोशल ऑडिट हुआ जिसमें ऑडिट के दौरान लाभार्थियों से सीधी वार्ता की गई साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जागरूक भी किया गया, कार्यक्रम में श्री अजीत मिश्रा सहायक निदेशक आर यू सी ई एस, श्री शिवम तिवारी सोशल ऑडिट सलाहकार, संजय पथरिया पी ओ डुडा, पीयूष कुमार सीएलटीसी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित हुए, वार्ड संख्या 50 की पार्षद सुमनलता पाल, वार्ड संख्या 31 के पार्षद नितिन कुमार भी मौके पर ऑडिट के समय उपस्थित रहेl पी डी डूडा/ नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम में वर्ष 18-19, 19-20, 20-21, के लाभार्थियों की उपस्थिति में सोशल ऑडिट हुआ, लगभग 65 लाभार्थी उपस्थित हुए जिनकी फाइलों का ऑडिट हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त होने के उपरांत किस प्रकार से उनके जीवन में सुधार आया है बताया गयाl गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्ग...

एनडीआरएफ में दिल्ली पुलिस के तीसरे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण

Image
एनडीआरएफ में दिल्ली पुलिस के तीसरे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- के कमला नेहरु नगर स्थित एनडीआरएफ बटालियन में दिल्ली पुलिस के 40 जवानों के तीसरे बैच ने छह सप्ताह का आपदा प्रबंधन  प्रशिक्षण पूर्ण किया । कोर्स समापन समारोह के दौरान  कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी सभी जवानों से रुबरूह हुए और उनके अनुभव जाने साथ ही आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अपने पूर्व अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान उन्होंने नव प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आमजन के प्रति संवेदना, भूमिका और महत्ता की जानकारी दी। इस छह सप्ताह के प्रशिक्षण में दो सप्ताह का मेडिकल फर्स्ट रेस्पांडर, दो सप्ताह का ध्वस्त इमारत में सर्च एंव रेस्क्यू का प्रशिक्षण और एक सप्ताह के एक्वेटिक डिजास्टर रिस्पांस के साथ -साथ एक सप्ताह का रोप रेस्क्यू  और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंव नाभिकीय आपदा प्रबंधन का भी प्रशिक्षण पांच  चरणों में विस्तारपूर्वक पूर्ण किया गया । प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी प्रशिक्षुओं को कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बधाई दी...

एनडीआरएफ़ में "हर आँगन योग" की गूँज

Image
एनडीआरएफ़ में "हर आँगन योग" की गूँज रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबाद:- के कमला नेहरु नगर स्थित एनडीआरएफ बटालियन में  आजादी का 75वां अमृत महोत्सव, नौवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तौर पर "हर आंगनी योग" की थीम पर मनाया गया। जहां एक ओर पूरे देश में योग कार्यक्रमों का आयोजन योग सप्ताह के रूप में पूरे ज़ोरों से किया जा रहा है वहीँ एनडीआरएफ भी शनिवार को योगमयी नज़र आया । योग कार्यक्रम का आयोजन 58 मिनट के प्रोटोकॉल के साथ किया गया जिसमें  मुख्य अतिथि डॉ अनिल अग्रवाल माननीय सांसद राज्यसभा, एनडीआरएफ डीआईजी गंभीर सिंह चौहान, कमांडेंट एनडीआरएफ प्रवीण कुमार तिवारी, विवेक श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गाजियाबाद, अशोक कुमार राणा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ,पी एन दीक्षित प्रोजेक्ट डायरेक्टर गाजियाबाद और लगभग 300 एनडीआरएफ रेस्क्यूर्स के साथ गाज़ियाबाद आयुष विभाग के कर्मचारियों ने "हर आंगन योग" बैनर के तले योग किया। कार्यक्रम के दौरान  क्रियात्मक योगाभ्यासों के क्रम में प्रोटोकाल के तहत खड़े, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले आसनो...

आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा में एक बार फिर सफलता का परचम लहराया

Image
आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा में एक बार फिर सफलता का परचम लहराया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ गाजियाबादः आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा में एक बार फिर से सफलता का परचम लहराया। आकाश बायजू गाजियाबाद के काफी बच्चों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। चारूल सिंह, अनवी श्रीवास्तव, अनन्या भटट, राशि शर्मा, आदित्य सक्सेना आदि ने अच्छे अंक व अच्छी पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान ही नहीं गाजियाबाद शहर का गौरव भी बढाया। आकाश बायजू गाजियाबाद के अकैडमिक हैड नितेश भारद्वाज ने बताया कि आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राएं हर वर्ष नीट, जेईई मेन व जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वे इंजीनियरिंग व मेडिकल के क्षेत्र में अपना अहम मुकाम हासिल कर समाज व देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। आकाश बायजू के छात्र-छात्राएं देश ही नहीं विदेश में भी विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं और देश का गौरव बढा रहे हैं।

खुद को पुलिसवाला बता बदमाश महिला के कंगन लेकर फरार

Image
खुद को पुलिसवाला बता बदमाश महिला के कंगन लेकर फरार रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद थाना कविनगर के पॉश इलाके राजनगर  में बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता के भाई की पत्नी सीमा से कंगन उतरवा लिए। पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह सैर पर निकली थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह-सुबह अपने घर से सैर के लिए निकली थीं। इस्कॉन मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हें आवाज दी और एक भागकर उनके पास आया। बोला, बहन जी कब से आपको आवाज दे रहा हूं और आप सुन नहीं रही हैं।  आरोपित अपना आइकार्ड दिखाते हुए बोला, हम पुलिस से हैं। यहां पर अभी कुछ देर पहले ही लूट हुई है और आप इस तरह गहने पहनकर घूम रही हो। कंगन उतरवाकर बदमाशों ने कागज और पॉलीथिन में लपेटे और उन्हें गुमराह करते हुए दूसरी पोटली उन्हें पकड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें कहा कि वह कहीं रुके न और घर पहुंचकर ही यह पोटली खोलें। महिला घर पहुंची तो पोटली में लोहे के कंगन निकले।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की मुख्यमंत्री से गुहार 15% फीस वापसी कराये सरकार

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की मुख्यमंत्री से गुहार 15% फीस वापसी कराये सरकार  कोरोना काल की 15% फीस वापसी पर अधिकारियों के उदासीन रवैये से अभिभावक परेशान - जीपीए  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन एवम अभिभावको के  लम्बे सघर्ष के बाद माननीय इलाहाबाद हाइकोर्ट ने 6 जनवरी 2023 को अभिभावको के हित मे फैसला देते हुये प्रदेश के निजी स्कूलों को कोरोना काल मे शिक्षा सत्र 2020-21 की 15 प्रतिशत फीस वापसी का फैसला सुनाया जिसके एक महीने बाद उत्तर प्रदेश सरकार को भी सभी जिले के जिलाधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक को अभिभावको की 15 % फीस वापसी के निर्देश देने के लिए मजबूर होना पड़ा हालांकि सरकार के इस निर्देश का अधिकारियो पर कोई असर नही पड़ा क्योकि जब अभिभावको ने निजी स्कूलों से अपनी 15 प्रतिशत फीस मांगनी शरू की तो निजी स्कूलों का कहना था कि उनके पास ना तो कोर्ट का कोई आदेश आया है और ना ही अधिकारियों का जो समझने के लिए काफी था कि सरकार का यह खाना पूर्ति के लिए आदेश भर था क्योंकि अधिकारियों की इस आदेश को पालन कराने में कोई रुचि नही थी देखते देखते...

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदल दी : तेजस्वी सूर्या

Image
भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदल दी : तेजस्वी सूर्या रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबाद :- केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजनों से संवाद करने बेंगलुरु के सांसद एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन को संबोधित किया। देश के विकास की बात करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेंग्लुरु सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि  भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदल दी है। अब यूपी के युवाओं को रोजगार मिलता है। सीएम योगी और पीएम मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालत बदले हैं। अब देश में निवेश आ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की आय नौ साल में दोगुना हो गई है। आर्थिक ग्रोथ सात से आठ प्रतिशत हो गई है। कहा कि विपक्ष के 70 सालों के कुशासन पर मोदी सरकार के नौ साल भारी है। मोदी सरकार से पहले देश में कुशासन का राज था। 70 सालों की सत्ता पर मोदी सरकार के नौ साल भारी हैं। अब देश के हर वर्ग में सर्वांगीण विकास ...

एनडीआरएफ ने एक ज़िन्दगी को जीवन दिया

Image
एनडीआरएफ ने एक ज़िन्दगी को जीवन दिया रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में एक सूचना प्राप्त हुई जिसके तहत गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के अंतर्गत गंग नहर में नहाते हुए एक युवक यश उर्फ माधव पानी में डूब गया है । उक्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार  को गाजियाबाद एनडीआरएफ से एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया । टीम द्वारा लगभग 0815 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया और दिनभर के अथक प्रयास और 12 किलोमीटर सर्च के बाद भी उक्त व्यक्ति के शव को बरामद नहीं किया जा सका। परंतु वहीं ऑपरेशन के दौरान वहां तैनात एनडीआरएफ बचाव कर्मियों की नजर आत्महत्या की मंशा से नहर में छलांग लगते हुए व्यक्ति पर पड़ी। उप निरीक्षक ललित स्नेही और रविंद्र सिंह की अगुआई में एनडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए सिपाही लोकेश, योगेश चंदन पांडेय, प्रदीप शुक्ला और शिशुपाल  की मदद से  डूबते व्यक्ति को सकुशल बचा लिया और एनडीआरएफ द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार  इस 25 वर्षीय युवक का नाम गोस्वामी है जोकि ...

महापौर ने अधिकारियों संग किया विभिन्न स्थलों का रात्रि दौरा

Image
महापौर ने अधिकारियों संग किया विभिन्न स्थलों का रात्रि दौरा किस प्रकार एलिवेटिड अन्दर पास यू पी गेट का हो सौन्दर्यकरण, किया मंथन रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- महापौर सुनीता दयाल ने शहर को सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों संग किया यू पी गेट एलिवेटिड का दौरा जिसमे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश, मुख्य अभियंता एन के चौधरी, अधिशासी अभियंता देश राज सिंह,पार्षद नीरज गोयल उपस्थित रहे। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर सुनीता दयाल लगातार योजना बनाने में लगी हुई है इसी क्रम में यू पी गेट स्थित एलिवेटिड रॉड समाप्ति उपरांत अंडर पास का निरीक्षण करने पहुंची एवं किस प्रकार अंडर पास का सौन्दर्यकरण किया जा सकता है इस पर अधिकारियों संग मंथन किया। जिसमे महापौर जी द्वारा बताया गया कि यह शहर से दिल्ली जाने का मुख्य रास्ता है जिसके सौन्दर्यकरण करने से सुंदर शहर का संदेश अन्य शहरों में भी जाएगा और अपने गाजियाबाद शहर का नाम सुंदर शहरों में गिना जाएगा एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अंडर पास के सौन्दर्यकरण की रूप रेखा बनाकर मुझे जल्द से जल्द अवगत कराया जाए।

पैटल्स वर्ल्ड स्कूल में हुआ पौधरोपण

Image
पैटल्स वर्ल्ड स्कूल में हुआ पौधरोपण  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट साहिबाबादः पैटल्स वर्ल्ड स्कूल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। लव केयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि कौशांबी की पार्षद कुसुम गोयल व पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने किया। दोनों अतिथियो ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। विद्यालय निदेशक पवन क्वात्रा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सजगता हर मानव का कर्तव्य है। हम बच्चों को  को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करके अपने देश को हरित विकास की ओर ले जा सकते हैं। यदि देश भर के सभी लोग एक पौधा एक संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो पर्यावरण को सुरक्षित रखना कठिन कार्य नहीं है।

राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 ने पौधरोपण किया

Image
राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 ने पौधरोपण किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। संस्था की पदाधिकारियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की शपथ भी ली। संस्था की अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने कहा कि प्रदूषण की समस्या को वृक्ष ही समाप्त कर सकते हैं। अतः हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सिर्फ पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा, उनकी देखभाल भी करनी होगी। संगीता अग्रवाल, नूतन बंसल, सुशीला गुटगुटिया आदि ने भी पौधरोपण किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला कमेटी का किया विस्तार

Image
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला कमेटी का किया विस्तार  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी ,जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला कमेटी का किया विस्तार जिसमें राजेश बंसल जी जिला वरिष्ठ चेयरमैन तरुण चिटकारा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय त्यागी उपाध्यक्ष और मोहित बंसल उपाध्यक्ष को आज नियुक्ति पत्र देकर और  फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाओं के साथ बधाई दी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप बंसल,,कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, अमन सिसोदिया चेतन शर्मा सोनू सैनी राजीव सोनी संयोजक प्रेम प्रकाश चीनी उपस्थित थे

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की शिकायत पर बाल आयोग ने डीएम से मांगा जबाब

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की शिकायत पर बाल आयोग ने डीएम से मांगा जबाब गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की शिकायत पर बाल आयोग ने दिखाई सख्ती रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने अभी कुछ दिन पहले छात्र को कक्षा 7 से कक्षा 8 में प्रमोट नही करने पर छात्र के पिता की शिकायत का सज्ञान लेते हुये बच्चों के हितो की रक्षा करने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था राष्ट्रीय बाल अधिकार सरक्षंण आयोग , नई दिल्ली को शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत "नो डिटेंसन पालिसी " का हवाला देते हुये पत्र के माध्य्म से अवगत कराया था कि छात्र पर्व शर्मा पुत्र तुलसी शर्मा दास यूनिवर्सल अकैडमी , इंद्रपुरी , लोनी रोड ,गाजियाबाद में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 7 का छात्र था । परीक्षा से पहले बच्चे को स्वस्थ संबंधी परेशानी होने के कारण परीक्षा ठीक से नही दे पाया है जिस पर स्कूल द्वारा छात्र को कक्षा 7 में फेल कर अगली कक्षा में प्रमोट नही किया गया है माता पिता द्वारा स्कूल प्रशासन से बच्चे को अगली कक्षा में प्रमोट करने का अनुरोध अनेको बार किया जा चुका था लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नही ...

मां वैष्णो धाम सपनावत में हुआ श्री श्याम बाबा का संकीर्तन एवं भंडारा

Image
मां वैष्णो धाम सपनावत में हुआ श्री श्याम बाबा का संकीर्तन एवं भंडारा  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- रविवार को सपनावत में स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा एवं माता रानी का संकीर्तन आयोजित किया गया नीले घोड़े वाले बाबा एवं महामायी का गुणगान वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री राघव दास जी महाराज एवं खुशबू राधा रानी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तजन माता रानी एवं खाटू श्याम बाबा के भजनों पर जमकर झूमे तथा संकीर्तन के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता उनके छोटे भाई राजीव गुप्ता एवं वी के गुप्ता, उमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीपक गर्ग,विकास गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राजेश त्यागी, एन डी शर्मा सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे